फट गया Google का स्मार्टफोन, Reddit यूजर ने बताई आपबीती, अगर आप भी कर रहे हैं ये गलतियां तो हो जाएं सावधान,

0

जब भी आप कोई प्रोडक्ट लेने जाते हैं तो एक ऐसी कंपनी का खरीदने की इच्छा रखते हैं, जो जानी-मानी हो और सालों से अपने यूजर्स को भरोसा जीत रही हो। हालांकि, तब क्या हो, जब नामी कंपनी का प्रोडक्ट भी आपके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन जाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में एक Reddit यूजर ने एक पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने बताया है कि उनका Google Pixel स्मार्टफोन ब्लास्ट हो गया है। जी हां, फोन में ब्लास्ट तब हुआ, जब यूजर सो रहा था। उन्होंने अपने पोस्ट में ब्लास्ट हुए फोन की फोटो भी शेयर की है। फोन उनसे थोड़ी ही दूरी पर रखा था। फोन में हुए इस ब्लास्ट से उनके कमरे में रखे एसी को भी नुकसान पहुंचा है। आइये, जानते हैं कि गूगल के किस फोन में ब्लास्ट हुआ है और इसका कारण क्या है।

Reddit यूजर ने पोस्ट करके बताई बात

Reddit यूजर ने पोस्ट के जरिए बताया है कि वे सो रहे थे और उनका फोन चार्जिंग पर लगा है। यह फोन Google Pixel 6a था। footymanageraddict रेडिट यूजर के अनुसार, फोन उनके सिर से 40 सेंमीटर दूर ही रखा था। उनकी आंख एक धमाके की आवाज से खुली है। पूरे कमरे में धुंआ और उसकी बदबू थी। जब तक उन्होंने देखा, तब तक फोन आग पकड़ चुका था। चादरों में आग लग गई थी। कमरे में रखा एसी भी नीचे की तरफ से डैमेज हो गया था। धुएं के कारण उनका गला पूरे दिन दर्द करता रहा।

इसके बाद उन्होंने ईमेल के जरिए हेल्प टीम से संपर्क किया। इसके अलावा, उन्होंने फोरम पर पोस्ट भी किया। यूजर ने बताया कि यह एख भयानक एक्सपीरियंस था। उनकी खुशकिस्मत थी कि बैटरी वाला हिस्सा उनसे दूर था और मेरी तरफ नहीं था। अगर ऐसा होता तो शायद यूजर को भी नुकसान पहुंत सकता था। पोस्ट में उन्होंने फोन की फोटोज भी शेयर की हैं। यह हादसा किसी के भी साथ हो सकता है। अकसर लोग फोन को चार्जिंग में लगाकर सो जाते हैं और फोन चार्जिंग में लगा रहता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब गूगल पिक्सल 6ए में कोई दिक्कत की खबर सामने आई है। 2022 में लॉन्च होने के बाद से अब तक कई यूजर्स को डिवाइस में दिक्कतें आईं। कंपनी ने फोन को किफायती दाम में लॉन्च किया था। हालांकि, लॉन्च होने के बाद से ही इसकी परफॉर्मेंस में कमी की शिकायतें आ रही थीं। अपडेट के साथ फोन की बैटरी लाइफ भी खराब हो गई थी। अभी भी गूगल पिक्सल 6ए में दिक्कतें आ रही हैं।

आप भी न करें गलती

  1. लोग फोन के साथ कुछ ऐसी गलती कर जाते हैं, जिसका उन्हें भारी नुकसान होता है।
  2. फोन को कभी भी चार्जिंग पर लगाकर ज्यादा देर के लिए नहीं छोड़ना चाहिए। इससे वह ओवरहीट करता है और ब्लास्ट होने की दिक्कत आती है।
  3. फोन को ओरिजनल चार्जर से ही चार्ज करें।
  4. चार्जिंग के समय फोन का यूज न करें। इससे वह ओवर हीट कर सकता है।
    फोन को बहुत गर्म तापमान वाली जगह न रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here