भारतीय संविधान दिवस जिले भर में धूमधाम के साथ मनाया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी फुले अंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति बालाघाट द्वारा शुक्रवार की सुबह अंबेडकर चौक पहुंचकर संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया।
जिसके बाद पूजा वंदना कर त्रिशरण पंचशील का धारण किया गया। दौरान बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयाई और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य नागरिक गण भी मौजूद रहे।
आपको बताये कि भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को तैयार होकर प्रस्तुत हुआ था और 26 जनवरी 1950 को इसे अंगीकार किया गया था। जिसकी 72 वी वर्षगांठ के रूप में पूरे देश भर में इस दिन को संविधान दिवस समारोह के रूप में मनाया गया।
दोपहर में अंबेडकर चौक में संविधान जन जागृति मंच द्वारा मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वही शाम को फुले अंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति द्वारा अंबेडकर चौक में बोधिसत्व आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बौद्ध उपासक उपासिकाये मौजूद रहे।
भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नगर में रैली निकाली गई। यह रैली पीजी कॉलेज से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक होते हुए पीजी कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई।










































