फ्रांसीसी क्रिकेटर ने लगातार दो शतक लगाकर बनाया रिकार्ड

0

फ्रांसीसी क्रिकेटर गुस्ताव मक्कॉन पुरुष टी20 अंतररष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार दो शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। गुस्ताव ने नॉर्वे के खिलाफ मैच में 53 गेंदों पर ही 101 रन बनाए और इस तरह पुरुष टी20 अंतररष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार दो मैचों में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले गुस्ताव ने स्विट्जरलैंड के विरुद्ध शतक लगाया था हालांकि उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। गौरतलब है कि आजकल फ्रांस की टीम फिनलैंड में 2024 टी20 विश्व कप के यूरोप क्षेत्र के क्वालिफाइंग मुकाबलों में भाग ले रही है।
18 साल की उम में शतक लगाकर गुस्ताव ने अफगानिस्तान के हजरतउल्लाह जजई का रिकॉर्ड तोड़ा था। जजई ने आयरलैंड के खिलाफ जब शतक लगाया था तब वह 20 के थे। फ्रांसीसी क्रिकेटर ने पहले तीन मैच में 286 रन बनाकर अजहर अंडानी का रिकॉर्ड तोड़ा है। अंडानी ने पिछले साल पुर्तगाल के लिए खेलते हुए अपनी पहली तीन पारियों में 227 रन बनाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here