बंगाल की राजनीति में सक्रिय हुए मिथुन चक्रवर्ती, रूपा गांगुली की जगह जाएंगे राज्यसभा!

0

पश्चिम बंगाल विधानसभा में मिथुन चक्रवर्ती ने बीजेपी के लिए जमकर प्रसार किया था। हालांकि एक साल से वह राजनीति में एक्टिव नहीं है। रविवार को फिर से राज्य की पॉलिटिक्स में सक्रिय हो गए हैं। वह पहली बार बंगाल भाजपा के दफ्तर पहुंचे। वहां पार्टी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार सहित आला नेताओं के साथ बैठक की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी मिथुन दा को बड़ी भूमिका में भेजने की तैयारी कर रही है। उन्हें सांसद रूपा गांगुली की जगह पश्चिम बंगाल से राज्यसभा भेजा जाएगा। यह प्रक्रिया उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले हो जाएगी।

पार्टी ऑफिस पहुंचे मिथुन दा

रविवार को भाजपा कार्यालय में पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती ने इसका संकेत दिया। कहा कि मैं पिछले साल से बीमार था। इसलिए राजनीतिक गतिविधियों में भाग नहीं ले सका। पार्टी ने मुझे कुछ काम सौंपे हैं। मैं उन कर्तव्यों को पूरा करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करूंगा। मैं प्रदेश में पार्टी के लिए काम करूंगा।

पिछले साल भाजपा में हुए थे शामिल

मिथुन दा पिछले साल मार्च में विधानसभा चुनाव से पहले ब्रिगेड परेड मैदान में एक मेगा रैली में बीजेपी में शामिल हुए थे। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थिति थे। पीएम मोदी ने चक्रवर्ती की प्रशंसा की थी। हालांकि उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन प्रचार में सक्रिया थे। मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था, लेकिन इलेक्शन के बाद वह सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे।

बंगाल से दो राज्यसभा सीट खाली

बता दें रूपा गांगुली और स्वपन दासगुप्ता के राज्यसभा पदों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव है। उस इलेक्शन में राज्यसभा के सांसद मतदान करेंगे। भाजपा नेतृत्व उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले रिक्त पदों को भरना चाहती है। उप राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी के लिए दो वोट महत्वपूर्ण है। मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक खाली हुई इन दोनों सीटों पर उम्मीदवार पश्चिम बंगाल से ही होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here