बंजारी घाटी के पास पलटा 10 चक्का ट्रक

0

भरवेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैहर रोड बंजारी घाट के पास ब्रेक फेल होने से एक 10 चक्का ट्रक पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे स्थानीय लोगों ने डायल हंड्रेड की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए ट्रक चालक का नाम थाना वारासिवनी ग्राम भांडी निवासी 45 वर्षीय बसंत लाल पिता रामचंद्र गाडे बताया गया है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भांडी निवासी बसंत लाल गाड़े ड्राइवर है, जो 10 चक्का ट्रक चलाता है। आज शुक्रवार को बसंतलाल सोसाइटी का चावल लेकर बालाघाट से बैहर जा रहा था, जब वह बंजारी घाट पार कर रहा था, तभी उसकी गाड़ी का अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिससे उसका ट्रक ढलान में रीवस होकर पलट गया। जहां ट्रक पलटने से ड्राइवर बसंतलाल ट्रक में फस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर हादसे के तुरंत बाद राहगीर ट्रक चालक की मदद के लिए पहुंचे, जिन्होंने कड़ी मशक्कत कर ट्रक चालक को ट्रक से बाहर निकाला और डायल हंड्रेड की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उसका उपचार जारी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here