बचपन प्ले स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

0

नगर मैं स्थित बचपन प्ले स्कूल में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था प्राचार्य श्रीमती अमिता पारधी एएचपीएस प्राचार्य श्रीमती पुष्पा बैस ने एवं अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम उपस्थित जनों के द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के संबंध में उपस्थित छात्र छात्राओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई वही डॉक्टर सी वी रमन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विस्तार पूर्वक बताया गया कि उनके द्वारा किस प्रकार भारत को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं सहित अन्य प्रकार की जानकारियां दी गई। जिसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल लगाए गए जिनका उपस्थित शिक्षकों के द्वारा निरीक्षण कर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान दिया गया। वहीं इस दौरान छात्र छात्राओं के द्वारा प्रकृति को बचाने की ओर इशारा करते हुए पेड़ व अन्य वस्तुओं के कटआउट पहनकर प्रदर्शन कर अन्य विद्यार्थियों को जागरूक करने का प्रयास किया गया कि हमारे लिए प्रकृति और विज्ञान किस प्रकार से अति महत्वपूर्ण है। पद्मेश से चर्चा में एएचपीएस प्राचार्य श्रीमती पुष्पा बैस ने बताया कि स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं के द्वारा मॉडल बनाकर प्रस्तुत किए गए वहीं पर्यावरण के प्रति छात्र छात्राओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया। डॉक्टर सी वी रमन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी कि किस प्रकार उन्होंने भारत को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ाया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here