क्या ऐसा हो सकता है कि किसी महिला को अपनी प्रेगनेंसी के बारे में पता न हो? क्या ऐसा हो सकता है कि बच्चे के जन्म से कुछ घंटे पहले महिला को पता चले कि वहां प्रेग्नेंट है? जाहिर, हैं ऐसा हो नहीं सकता… लेकिन ये सच है। अमेरिका के नेब्रास्का से ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक महिला को बच्चे के जन्म से ठीक 48 घंटे पहले पता चला की कि वहां प्रेग्नेंट हैं, और एक बच्चे की मां बनने वाली है।
23 साल की पेटन स्टोवर पेशे से एक टीचर है। उनमें प्रेगनेंसी के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे। एक दिन अचानक पेटन को लगा कि उन्हें थकान महसूस हो रही है। लेकिन पेटन ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया। दरअसल उन्हें लगा कि ये थकान शायद नई नौकरी में ज्यादा काम के चलते हो रही है।
इसके बाद पैरों में सूजन शुरू होने के बाद वहां डॉक्टरों के पास गई। इसके बाद उन्हें पता चला कि वहां अपने प्रेमी ट्रैविस कोएस्टर के साथ रिश्तों के बाद मां बनने वाली है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने दो प्रेगनेंसी टेस्ट के बाद बताया कि वहां मां बनने वाली है। इसके बाद भी यकीन नहीं हुआ तब उनका अल्ट्रासाउंड किया गया। पेटन ने कहा,’जब मैंने स्क्रीन पर देखा तब जाकर मुझे यकीन हुआ कि मैं गर्भवती हूं।
इसके बाद मेडिकल स्टाफ को तेजी से काम पर लगाया गया। दरअसल पेटन की किडनी और लीवर ठीक से काम नहीं कर रहे थे। लिहाजा उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेटन ने कहा कि उनका ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा बढ़ गया था। डॉक्टरों ने बताया कि तुरंत ऑपरेशन के जरिए बच्चा निकालना पड़ेगा। लिहाजा सी-सेक्शन के जरिए बच्चे की डिलीवरी हुई। बच्चा एक किलो 800 ग्राम का था। बच्चे का जन्म 10 सप्ताह पहले हो गया।