बदलेगा अंतिम संस्कार का तरीका, मृत लोगों को पेड़ों में बदल देगी ये कंपनी

0

मृत शरीर को जलाया या दफनाया जाता है। हिंदूओं की अंतिम क्रिया को छोड़ दुनिया में हर जगह शरीर को दफनाया जाता है। आज के समय लोग अपने बॉडी या अंगों का दान भी करने लगे हैं। लेकिन एक ऐसी कंपनी है, जो डेड बॉडी को पेड़ों में बदल सकती है। इससे समाज और प्रकृति का फायदा होगा। आइए जानते हैं क्या है तरीका।

दरअसल यह अनोखा आइडिया ‘कैप्सुला मुंडी’ (Capsula Mundi) कंपनी का है। यह मृत व्यक्तियों के शरीर को खास तरह के पॉर्ड में डालकर पेड़ों में बदल देगी। इस पॉड का नाम ऑर्गेनिक बरियल पॉड्स है। यह एक अंडाकार कैप्सूल कार्बनिक है। कैप्सुला मुंडी के कैप्सूल में मृत बॉडी को रखा जाता है। जैसे किसी महिला के गर्भ में भ्रूण होता है।

कंपनी भ्रूण की तरह ऑर्गेनिक बरियल पॉड्स में रखे शरीर को एक बीज मानती है। जिसके ऊपर एक पेड उगेगा। कैप्सुला मुंडी का कैप्सूल स्टार्च प्लास्टिक से बना होता है। जो जमीन पर पूरी तरह गल सकता है। इस पॉड के गलने के साथ बॉडी भी गल जाएगी। इससे शरीर के पिघलने से निकलने वाले तत्व पेड़ को बढ़ाने में मदद करेंगे। इसका फायदा होगा कि मृत शख्स के करीबी उस पेड़ के साथ अपने खोने वालों को हमेशा याद रख सकेंगे।

देखा जाएं तो यह आर्गेनिक बरियल पॉड्स ताबूत की जगह लेगा। जो पूरी तरह कार्बनिक और गलने वाला होगा। यह कॉफिन जल्द ही गल जाएगा। कंपनी का दावा है कि किसी भी पेड़ को बढ़ने में कम से कम 10 साल लगते हैं। लेकिन पॉड्स से उन्हें 1 सप्ताह में पोषक तत्व मिलने लगेंगे। साथ ही कंपनी ने बताया कि अगर मृत शरीर को जलाते हैं। तो उसी राख और अवशेषों को छोटे पॉड्स में रखकर दफना सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here