बम धमाके के बाद चारों तरफ थीं चीख-पुकार और भागती एंबुलेंस, देखें Kabul Blast के बाद की Photos

0
Kabul Blast

अफगान और अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, काबुल हवाईअड्डे के पास दो आत्मघाती हमलावरों और बंदूकधारियों ने अफगानों की भीड़ पर किए गए हमले में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई। आतंकी संगठन आईएस के खुरासान गुट ने जिम्मेदारी लेते हुए एक हमलावर की फोटो भी जारी की है।

Kabul Blast

धमाके के बाद मंजर ये था कि एक धमाके से संभले नहीं कि दूसरा हो गया। पूरा का पूरा काबुल हिल गया। काबुल से आई इन तस्वीरों को देखकर इस धमाके की तासीर का अंदाजा आपको हो जाएगा।

Kabul Blast

एक के बाद एक हुए तीन धमाकों से काबुल अभी उबरा भी नहीं था और लाशों के अंबार को समेटा तक नहीं जा सका था कि एक और दो और धमाके हो हुए। हर तरफ लाशें थी और सड़क पर लोग भागते नजर आए। अस्पतालों में भी लंबी कतारें थी हर कोई अपने परिजन को भर्ती कराना चाह रहा था।

Kabul Blast

भारत ने काबुल हवाई अड्डे के पास हुए घातक बम धमाकों की कड़ी निंदा की और कहा कि इन धमाकों ने एक बार फिर उस आवश्यकता को उजागर किया है कि आतंक के विरुद्ध दुनिया को एक साथ आने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here