समस्त हिंदू समाज के तत्वावधान में 18 नवंबर को नगरवासी तहसील कार्यालय पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नाम का ज्ञापन केसी बोपचे को सौप कर 14 नवंबर को बरघाट में घटित हुई घटना की निंदा कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि 14 नवंबर को बरघाट थाना क्षेत्र में जो एक नाबालिग लड़की के साथ 35 साल की उम्र के व्यक्ति के द्वारा जघन्य अपराध कर मानवता को शर्मसार कर घृणित कार्य किया जिसकी समस्त हिंदू समाज और निंदा करता है। प्रशासन से मांग करता है कि वह अपराधी को कानून के आधार पर कड़ी से कड़ी सजा दी जाये, उक्त मामले को फास्ट ट्रैक न्यायालय में लिया जाये ताकि अपराधी को शीघ्र सजा मिले, पीड़ित परिवार को अधिकाधिक आर्थिक लगभग 50 लाख रुपये तत्काल दिया जाये, शासन के समस्त योजनाओं का लाभ पीड़ित एवं परिवार को मिले, पीड़ित बालिका की शिक्षा एवं स्वास्थ्य की जिम्मेदारी शासन ले, पीड़िता का मकान एकांत स्थान पर है उस परिवार को सुरक्षा दी जाये, अपराधी को शासन की योजनाओं से वंचित रखा जाये, अपराधी एवं पिता के नाम शासन की सुविधाओं को बने मकान तत्काल तोड़ा जाये, भविष्य में पीड़िता को उसकी योग्यता के आधार पर शासकीय नौकरी उपलब्ध कराई जाये। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।










































