बर्धमान रैली में बोले जेपी नड्डा, जनता बना चुकी ममता की विदाई और भाजपा की सरकार का मन

0

भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा, पश्चिम बंगाल की भी 17 मंडिया eNAM से जुड़ चुकी हैं। इन मंडियों के माध्यम से किसान अपना सामान देश के किसी भी कोने में अच्छे दाम पर बेच सकता है। ममता जी बोलती थीं कि हम बंगाल में मां, माटी, मानुष के लिए काम करेंगे, लेकिन वास्तविकता में ममता सरकार ने टोलाबाजी, तुष्टिकरण और तानाशाही के लिए काम किया है। यहां ईस्ट वेस्ट मेट्रो बन रही है, जिसपर लगभग 8 हजार 575 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल में 3,665 नेशनल हाईवे बनें हैं। ये सब मोदी जी ने किया है।

इसके बाद वीरहाटा से कर्जन गेट तक रोड शो करेंगे। बता दें, इससे पहले पिछले साल दिसंबर में भी जेपी नड्डा बर्धमान आए थे, तब उनके काफिले पर पत्थरबाजी हुई थी। उस घटना का ध्यान रखते हुए इस बार पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

पश्चिम बंगाल में आगामी महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बन चुका है। इस बार सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस को भाजपा से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को एक बार फिर बंगाल दौरे पर हैं। यह जेपी नड्डा का एक दिवसीय दौरा है। वे बर्धमान में हैं। हेलीकॉप्टर से पूर्व बर्धमान जिले के कटवा गए, जहां राधा-गोविद मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद बर्धमान में आयोजित रैली में जेपी नड्डा ने कहा कि बंगाल की जनता ने जिस तरह से मेरा स्वागत किया है, उससे साफ है कि यहां के लोग अब ममता बनर्जी की विदाई कर भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here