बस स्टैंड में दिनभर बसें खड़े रहने से व्यापार हो गया ठप,दुकानदारों ने जताई नाराजगी,

0

स्थानीय बस स्टैंड की लचर व्यवस्था से न सिर्फ यात्री, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ ही दुकानदारो क़ो भी परेशान होना पड़ रहा है। बसों के दिनभर खड़े रहने के कारण दुकानदों का व्यापार ठप हो गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। जिसके चलते स्थानीय दुकानदारों ने कोतवाली पुलिस, यातायात पुलिस से तत्काल ही दिनभर खड़ी रहने वाली बसों को हटाने की मांग की है। बस स्टैंड में पान-चाय, चश्मा सामग्री, स्टेशनरी, बैटरी , होटल समेत अन्य दुकाने संचालित होती है, लेकिन दुकानों के सामने ही दिनभर बसें खड़ी होने के कारण उनकी दुकानों में ग्राहक नहीं आ पाते है। वहीं बसों के कारण कचहरी आने वाले दोपहिया वाहनों चालकों को भी वाहन लगाने के लिए जगह न मिल पाने के कारण यहां-वहां दोपहिया वाहन लगा देने से ये स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

मामले क़ो लेकर की गईं चर्चा के दौरान दुकानदार दिनशे बिसेन, मनोज कुमार कारसर्पे समेत अन्य ने बताया की बसों के कारण दिनभर खाली हाथ रहना पड़ जाता है।उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार कोतवाली पुलिस व यातायात पुलिस को अवगत कराया गया है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं बस वालों को हटाने कहने पर विवाद तक की स्थिति निर्मित हो जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here