भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जहाँ दूर दराज मे रहने वाले भाई-बहन, इस पवित्र त्योहार की रस्में निभाने के लिए एक-दूसरे के घर गए।जहाँ माथे पर तिलक लगाकर, बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लिया, तो वहीं भाई भी बहनों को आशीर्वाद देने के साथ-साथ विभिन्न उपहार दिए। इस त्योहार को लेकर नगर की सडक़ों और बाजारों में काफी चहल पहल रही।जिले भर में सुबहा से लेकर देर शाम तक रक्षाबंधन का त्योहार परंपरागत ढंग से संपन्न किया गया। पर्व विशेष पर बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर उम्र के लोगों ने इस त्योहार को अपने-अपने तरीके से मनाया।इस दौरान जहां बच्चे विभिन्न खिलौनों की आकृति वाली राखी बांधे नजर आए तो वहीं युवा और बुजुर्गों की कलाई पर क्लासिकल और फैंसी राखियां शुशोभित दिखाई दी।दुकानों पर रक्षाबंधन के गीत इस त्योहार के महत्व की लोगों को याद दिला रहे थे।इस दौरान बहनों ने भाइयों की रंग-बिरंगी राखियों से कलाइयां सजाकर मुंह मीठा कराया।बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की तो वहीं भाइयों ने उन्हें विभिन्न उपहार तथा आशीर्वाद दिए।जिले भर में राखी बांधने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
मिठाई सहित गिफ्ट आइटम दुकानों में लगी रही कतारे
भाई बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन में बाजारों में खासी रौनक छाई रही।जहा शहर के हर चौराहे पर सजी राखी,मिठाई व गिफ्ट आइटम की दुकानों में खासी भीड़ नजर आई जहा रक्षाबंधन के लिए बहनों ने राखी, मिठाई व अन्य चीजों की जमकर खरीदारी की।बहनों ने जहां भाइयों के लिए राखियां,रुमाल व मिठाइयां आदि की खरीदीं की तो वहीं भाई भी बहनों के लिए गिफ्ट खरीदते देखे गए। गुरुवार सुबह से देर रात तक महिलाएं, युवतियां और उनके भाई राखी, कपड़े, सिंगार का सामना गिफ्ट आइटम व मिठाइयां खरीदते नजर आए।रक्षा बंधन पर्व को लेकर गिफ्ट आयटम की भारी डिमांड देखी गई जहा पुरुषों और युवाओं ने भी बहनों को तोहफा देने के लिए बाजार से गिफ्ट खरीदे। रेडीमेड गारमेंट्स, मोबाइल की दुकानों, और ज्वेलर्स दुकानों पर सुबह से भीड़ रही तो वही मिठाई सहित गिफ्ट आइटम दुकानों में सुबहा से ही खरीदारों की लंबी कतारे नजर आई।
बस स्टैंड/रेल्वे स्टेशनो में यात्रियों की दिखी भारी भीड़
रक्षाबंधन के इस खास त्यौहार पर बसों में भी भारी भीड़ दिखाई दी। जहां इस पर्व को मनाने के लिए लोगों को इधर से उधर आते जाते देखा गया।रक्षाबंधन के इस खास मौके पर जहां दूरदराज रहने वाले भाई,अपनी बहन से मिलने के लिए बेताब नजर आए तो वही बहन भी अपने भाई के घर जाने के लिए उत्साहित नजर आई।जहां सुबह से देर रात तक यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई।जहां समय पर बस ना मिलने, या बस में सीट ना मिलने पर लोगो को व्याकुल देखा गया तों वही रेल्वे स्टेशनो मे भी यात्रियों की भीड़ लगी रही।
मेन रोड में तीन पहिया और चार पहिया वाहनों पर लगी रही रोक
रक्षाबंधन पर्व को लेकर एक दिन पूर्व बुधवार को नगर के विभिन्न बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ नजर आई थी.जहां ना केवल नगरी क्षेत्र बल्कि ग्रामीण अंचलों से आए लोगों ने भी रक्षाबंधन पर्व की जमकर खरीदारी की थी . जहां नगर में अचानक लोगों की भीड़ बढ़ जाने से शहर भर में जगह-जगह चक्का जाम की स्थिति देखी गई थी .जहां कई घंटों तक वाहन, सडक़ों पर जाम मे फसे रहे तों कई वाहन घंटो सडक़ो पर रेंगते हुए नजर आ रहे थे.जिससे यातायात व्यवस्था को संभालने और उसे पूर्व पूर्व की तरह सुचारू बनाने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड रहा था .बावजूद इसके भी यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई दिखाई दे रही थी. जिसके चलते यातायात पुलिस द्वारा नगर में तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के मेन मार्केट में प्रवेश पर पूर्णता रोक लगाई गई थी.जिसका असर नगर मे रक्षाबंधन के दिन गुरुवार को देखने को मिला जहां यातायात पुलिस बालाघाट द्वारा जारी किए गए इन आदेशों के मुताबिक गुरुवार रक्षाबंधन के दिन दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक मेन मार्केट में तीन पहिया और चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया लगा रहा. जहाँ जम्बो फैगजीबल बैरिकेड लगाकर बैरिकेड के समीप तैनात पुलिसकर्मी मेन रोड पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाते और उन्हें दूसरे मार्ग से डायवर्ट करते नजर आए।










































