नगर मुख्यालय के हद्यस्थल बस स्टैण्ड स्थित सभामंच में बहुजन समाज पार्टी के द्वारा २६ नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम बसपा नेता ताराचंद कावड़े के मुख्य आतिथ्य, बसपा विधानसभा सचिव फिरोज नियाजी की अध्यक्षता एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा के समक्ष दीप प्र’वलित कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने संविधान दिवस के महत्व के बारे में उपस्थितजनों को जानकारी दी और कहा कि हम सभी को संविधान के नियमों का पालन करते हुए अपने हक व अधिकार की लड़ाई लडऩा चाहिए एवं सभी को भारत के संविधान का पालन करना चाहिए। सत्यशील मेश्राम ने कहा कि २६ नवंबर १९४९ को डॉ. भीमराव आंबेडकर ने डॉ. राजेन्द्रप्रसाद व देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के हाथों संविधान सौंपा था उसी दिन से संविधान दिवस पूरे देश मनाया जाता है। बसपा नेता ताराचंद कावड़े ने कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी बनी है तो डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की देन है जिन्होने संविधान में ३४७ धारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए लिखा है और महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, आदिवासी द्रोपति मुमुर्म एवं रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बने यह सब बाबा साहेब के संविधान लिखने पर बने है इसलिए हम सभी को संविधान के नियमों का पालन करते हुए सरकार से लड़ाई लडक़र अपने हक-अधिकार प्राप्त कर सकते है उसके लिए सभी को संगठित होना पड़ेगा।










































