स्पिनर ताजुल इस्लाम की शानदार गेंदबाजी से बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के सभी मैच जीते हैं। ताजुल ने तीसरे एकदिवसीय में 5 विकेट लिए। इस मैच में मेजबान वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाये। इसके बाद मेहमान टीम बांग्लादेश ने जीत के लिए मिले 179 रनों के लक्ष्य को 48.3 ओवर में ही 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस तरह से बांग्लादेश ने 3-0 से सीरीज जीत ली।
इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। वेस्टइंडीज. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने शुरुआत में ही 3 विकेट खो दिये। इसके बाद कप्तान निकोलस पूरन और कार्टी ने अर्धशतक लगाकर पारी को संभाला। . वेस्टइंडीज की ओर से पूरन ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए।
वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। नजमुल सांतो एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान तमीम इकबाल और लिटन दास ने टीम को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े. तमीम 52 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए। वहीं लिटन ने 65 गेंद पर 50 रन बनाए। लिटन के आउट होने के बाद नुरुल हसन और मेहदी हसन ने टीम को संभाला। नुरुल 38 32 और मेहदी 16 रन बनाकर आउट नहीं हुए।










































