बाघ सिटी में आपका स्वागत है,रेलवे स्टेशन में होगा अनाउंसमेंट !

0

मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश में टाइगर की नर्सरी कहलाए जाने वाले बालाघाट पहुंचने वाली ट्रेन यात्रियों को इस बात की जानकारी भारतीय रेलवे द्वारा बालाघाट के स्टेशन पर दी जाएगी। जिसमें इस बात का भी उल्लेख होगा कि यदि आपको कान्हा राष्ट्रीय पार्क भ्रमण करना है तो इस स्टेशन पर उतर जाए।

दरअसल 30 जुलाई को रेलवे सलाहकार समिति नागपुर जोन की वर्चुअल बैठक के दौरान बालाघाट के रेलवे सलाहकार समिति सदस्य एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी द्वारा
बालाघाट रेलवे स्टेशन पर बाघ के शहर के नाम से अनाउंसमेंट कराए जाने का सुझाव दिया गया था। इस दौरान बैठक में मौजूद डीआरएम द्वारा रेलवे स्टेशन में अनाउंसमेंट कराने के सुझाव पर सहमति दी गई है, हालाकि अभी रेलवे द्वारा आधिकारिक पत्र जारी नही किया गया है।

रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य रमेश रंगलानी ने बताया कि बाघो का शहर के नाम से अनाउंसमेंट करने के सुझाव को मंजूरी दी गई है। निश्चित ही इस प्रस्ताव पर रेलवे हरी झंडी देगा तो बालाघाट जिले के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इससे बालाघाट को पूरे देश भर में बाघों के शहर के रूप में नई पहचान मिलेगी।

आपको पता है कि वन्य जीव विशेषज्ञ पीएफए सदस्य अभय कोचर द्वारा बीते लंबे समय से यह मांग उठाई जा रही थी जिसे उनके द्वारा रेलवे सलाहकार समिति सदस्य रमेश रंगलानी को लिखित आवेदन भी किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here