बाबा कोटेश्वर की नगरी लांजी में शुद्धिकरण कर खेली गई होली,

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट।कोटेश्वर महानगरी लांजी स्थित कोटेश्वर मंदिर में 4 मार्च बुधवार की सुबह परंपरागत तरीके से रंगभरी एकादशी का पर्व मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर देवाधिदेव महादेव बाबा को अबीर गुलाल अर्पित करके आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में अबीर-गुलाल उड़ाकर हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया। वही भक्तों के द्वारा भगवान शिव का पंच द्रव्य और सुंगधित पुष्पों से शृंगार किया गया।इस दौरान लोगों ने कोटेश्वर बाबा के चरणों में अबीर गुलाल अर्पित करके होली का शुभारंभ किया। शिवालय पर रंग बिरंगे सुगंधित पुष्पों, से आकर्षक सजावट की गई।बाबा कोटेश्वर धाम में रंगभरी एकादशी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके उपरांत निखरे अलौकिक स्वरुप को दर्शन पूजन करने के लिए लोगों की कतार लगी रही। हर-हर महादेव के जयकारा से मंदिर परिसर गूंज उठा।जो भक्ति मय माहौल से होलीमय नजर आया।बताया गया बाबा कोटेश्वर महादेव का महाआरती पूजारी उदित गिरी गोस्वामी ने किया।जहा रंगोत्सव का यह नजारा देर शाम तक देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here