बारिश नहीं होने से बढ़ा तापमान, पारा 30 डिग्री के करीब पहुंचा

0

रविवार के बाद से इंदौर में बारिश नहीं हुई है। दो दिन पानी नहीं गिरने से तापमान में बढ़ोतरी हो गई। 48 घंटे में पारा फिर 30 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया। मंगलवार को पश्चिम-उत्तरी-पश्चिम दिशा की हवा चली, जिसकी रफ्तार आठ किमी प्रतिघंटा रही। मौसम विभाग ने बताया कि तीन दिन बाद मानसून फिर सक्रिय होगा। अलग-अलग स्थानों पर दो सिस्टम बन रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। आर्द्रता 90 प्रतिशत तक रही। इसकी वजह से उमस से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

अब तक 32 इंच से ज्यादा बारिश

मानसून सीजन में अब तक 806.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मंगलवार को आसमान पर बादल छाए रहेंगे। इसके चलते कुछ स्थानों पर बूंदाबंदी व हल्की बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि, अगले कुछ दिन के भीतर तेज बारिश होने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here