नगर मुख्यालय की ग्राम पंचायत पांढरवानी के वार्ड नंबर १ निवासी नंदकिशोर ब्रम्हे का मकान २८ जुलाई को हुई तेज बारिश से धराशायी हो गया जिससे मकान में रखी सामग्री दबने से मकान मालिक को हजारों रूपये का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदकिशोर ब्रम्हे का मकान कच्चा है जहां निवास करते हुए उसके पीछे उनका पुराना मकान बना हुआ है जहां घरेलु सामग्री रखा हुआ है परन्तु गत दिवस हुई तेज बारिश से मिट्टी का मकान शुक्रवार की सुबह भरभरा कर गिर गया परन्तु उस समय मकान की ओर कोई नही था नही तो बहुत बड़ा हादसा घटित हो सकता था। मकान मालिक ने शासन-प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकान का सर्वे कर मुआवजा दिये जाने की मांग की है। चर्चा में श्रीमती सुशीला ब्रम्हे ने बताया कि विगत कई वर्षाे से ग्राम पंचायत पांढरवानी के वार्ड नंबर १ में निवास कर रहे है परन्तु गत दिवस हुई तेज बारिश से कच्चा मकान एक साईड से धराशायी हो गया है जिससे मकान के अंदर रखे घरेलु सामग्री व बास बल्ली दब जाने से हजारों रूपये का नुकसान हुआ है साथ ही यह भी बताया कि शासन से पीएम आवास योजना का लाभ भी नही मिला है इसलिए कच्चें मकान में निवास कर रहे है शासन-प्रशासन से मांग है कि पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने के साथ ही मुआवजा प्रदान किया जाये।










































