बालाघाट : किसानों को नही फसल बीमा योजना की जानकारी

0

शासन द्वारा खेती को लाभ का सौदा और किसानों को हर जोखिम से सुरक्षा दिलाने के लिए न जाने कितनी योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन यह योजना मैदानी स्तर पर कारगर साबित होती दिखाई नहीं दे रही है। इनमें से एक योजना प्रधानमंत्री बीमा योजना के विषय में तो जिले के अधिकांश किसानों को जानकारी तक नहीं है कैसे योजना के लिए आवेदन करें और कैसे उसका लाभ उठाएं।

31 जुलाई को अंतिम तारीख होने के बाद भी सैकड़ो किसानों ने जानकारी के अभाव में फसल बीमा के लिए अपना नाम दर्ज नहीं करवाया गया।

पद्मेश न्यूज़ की टीम द्वारा जिला मुख्यालय के आसपास के कुछ ग्रामों का भ्रमण किया गया इस दौरान अधिकांश किसानों ने यह बताया कि उन्हें फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी नहीं है। सोसायटी द्वारा भी उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई जिसके कारण वे फसल बीमा योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी राजेश नगपुरे ने बताया कि हर समिति हर ब्रांच और पंचायत में होर्डिंग बैनर के माध्यम से किसानों को योजना के संबंध में जानकारी पहुंचाई जाती है। किसानों के खाते ऑनलाइन है किसानों को योजनाओं के संबंध में तमाम जानकारियां समय-समय पर मैसेज के माध्यम से दी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here