ग्रामीण थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम मगरदर्रा में खाना बनाते समय ककूकर भष्ट होने से महिला झुलस गई ।महिला श्रीमती अनीता पति आसाराम उइके 37 वर्ष ग्राम मगरदर्रा निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीता बाई उइके अपने परिवार के साथ खेती किसानी का काम करती है। 27 जुलाई को सुबह 8 बजे अनीता बाई अपने घर में कूकर में खाना बना रही थी।
तभी अचानक कुकर भष्ट होने से अनीता बाई की गर्दन, बाएं हाथ का कंधा और कोहनी कूकर से झुलस गए .अनीता बाई को उसके परिवार वालों ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किये है।










































