बालाघाट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने सांसद से की मुलाकात

0

कुछ ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों द्वारा जिलों में कारोबार प्रारंभ कर ऑनलाइन व्यवसाय का ऑफलाइन कारोबार किया जा रहा है जिससे दवा व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।

रविवार को बालाघाट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी सांसद ढालसिंह बिसेन से मिले और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन फार्मेसी को लेकर अपना विरोध जताते हुए जिलों और तालुका में ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियां जो रिटेल प्रतिष्ठान प्रारंभ कर रही है, उसको लेकर दवा व्यवसायियों के हित में सही निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन बालाघाट के अध्यक्ष सुरेश सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि टाटा अंबानी एवं अन्य द्वारा अधिग्रहित 1एमजी नेटमेट, फार्मईजी, मेडप्लस एवं अन्य कंपनियों के द्वारा दवाओं को ऑनलाइन माध्यम से बेचा जा रहा है जिससे दवा व्यापार और जिलों में संलग्न दवा व्यवसायियों को गहरा आघात लगा है।

अब यह नामचीन कंपनियां जिलों और तालुको में भी अपना व्यापार ऑनलाइन न कर रिटेल प्रतिष्ठान प्रारंभ कर रहे हैं तथा कुछ स्थानों में यह प्रारंभ भी हो गया है इससे दवा व्यापार खत्म होने की ओर अग्रसर हो रहा है। फार्मेसी कंपनियों द्वारा जो रिटेल प्रतिष्ठान खोले जा रहे हैं इससे बालाघाट के समस्त 1000 दवा व्यापारी, उनके परिवार और पूरा दवा व्यापार प्रभावित होगा। सभी लोग इसका विरोध करते हैं।

ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों द्वारा रिटेल व्यवसाय बंद नहीं किया जाता है तो दवा व्यवसाय से जुड़े कई लोग बेरोजगार हो जाएंगे, इसका देश के हर जिले में असर पड़ेगा। सरकार को इसका भुगतमान भुगतने तैयार रहना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here