बालाघाट के खिलाड़ियों के दम पर ओपन नेशनल कराते चैंपियनशिप में मप्र प्रथम

0

ग्वालियर में आयोजित ओपन नेशनल कराते चैंपियनशिप मध्य प्रदेश टीम के नाम रही। 8 जुलाई से 10 जुलाई तक ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी के जिम्नेशियम हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिसमें विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें जम्मू कश्मीर ,छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश,जैसे राज्यों को पछाड़ते हुए इस प्रतियोगिता मे मध्य प्रदेश टीम ने सबसे ज्यादा मेडल जीतकर ऑल ओवर चैंपियनशिप अपने नाम की। वही द्वितीय स्थान पर महाराष्ट्र तो तृतीय स्थान पर छत्तीसगढ़ की टीम रही। बताया जा रहा है कि बालाघाट जिले से लगभग 13 खिलाड़ियों ने सिनियर कोच प्रवीण नन्हेट के सानिध्य में इस प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमें बालाघाट टीम 11 मेडल जीते। जिसमें 2 गोल्ड मेडल ,3 सिल्वर मेडल, 6 ब्रोंज मेडल जीतने में टीम ने सफलता हासिल की साथ ही मोमेंटो प्रदान कर कोच प्रवीण नन्हेट को सम्मानित किया गया।

इन खिलाड़ियों ने जीते मेडल
8 से 10 जुलाई तक ग्वालियर में आयोजित ओपन नेशनल करात चैंपियनशिप में अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले के खिलाड़ियों ने 11 मेडल हासिल किए हैं जिसमें यथार्थ गर्दे ने गोल्ड मेडल काता इवेंट में, आकांक्षा खोबारगाड़े ने फाइट में गोल्ड तो काता इवेंट में सिल्वर मेडल हॉसिल किया।वही प्रणव सोनकर ने सिल्वर मेडल काता इवेंट में जीता, तो वही मनन शर्मा ने सिल्वर मेडल फाइट इवेंट में प्राप्त किया ।इसके अलावा
विहान बिसेन ने ब्रोंज मेडल हॉसिल किया।इसके अलावा 10 से 11एज कैटेगरी में सोहम बीरा ने ब्रोंज मेडल इवेंट, कल्याणी प्रसाद ने ब्रोंज मेडल फाइट इवेंट में,वासु विश्वकर्मा ने ब्रोंज मेडल फाइट इवेंट,विजय बोरीकर ने ब्रोंज मेडल ,पार्थ वाघेला ने ब्रोंज मेडल हासिल किया

इनके बालाघाट आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी टीम को प्रथम स्थान पर लाने और आयोजित प्रतियोगिता में 11 मेडल हासिल करने के बाद बालाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचे इन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया ।जहां बालाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचते ही पालकगण और संघ के पदाधिकारियों द्वारा टीम का स्वागत उन्हें हार्दिक बधाइयां दी गई तो वही 15 जुलाई को टीम का सम्मान समारोह आयोजित करने का ऐलान किया गया। इस अवसर पर जिला कराते संघ के अध्यक्ष कृष्णदास गोंदूडे , सचिव प्रवीण नन्हेट, कोषाध्यक्ष भावना सोनकर, उपाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम आवर्डी निधि नन्हेट, प्रतीक नन्हेट, सह सचिव आशीष बाघ, सदस्य मनीष बेंद्रे,राकेश वारकडे,तनु वामनकर, संगीता मराठा, आशीष सोनकर, पालकगणों में मल्लिका बीरा , अनिकेत बिसेन,रीना बिसेन, पल्लवी शर्मा , कमलेश शर्मा,आशीष सोनकर,हितेश वाघेला, हीना वाघेला, विजय कुमार जोशी, पोमेश बोरिकर, चुमेश कुशरहे,निधि कुशरहे, नंदा श्रीवास्तव , संदीप श्रीवास्तव, कौशल किशोर प्रसाद ,पूजा प्रसाद, रेखा खोबरागड़े, अनिल खोबरागड़े,शंकरलाल विश्वकर्मा , दुलन विश्वकर्मा,योगिता जोशी सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने फूल मालाओं के साथ खिलाड़ियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here