बालाघाट जिला कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था लेकिन इसमें भाजपा ने सेंध लगाई है हमें इस बात पर विचार करना है कि इसे कैसे खत्म करे। यह बातें मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष और बालाघाट जिला के प्रभारी गंगा प्रसाद तिवारी ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। कांग्रेस पार्टी में नई ऊर्जा का संचार करने के प्रमुख मकसद को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस के जिला प्रभारी गंगा प्रसाद तिवारी का प्रथम नगर आगमन हुआ जिला प्रभारी श्री तिवारी दोपहर के वक्त सर्किट हाउस पहुंचे जहां पर उनका कांग्रेश के प्रतिनिधियों के द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया इसके पश्चात वे कांग्रेश कार्यालय पहुंचे जहां पर जिला स्तरीय बैठक आहूत की गई इस बैठक में कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी विधायक गण और कार्यकर्ता मौजूद रहे जहां कांग्रेस को मजबूत बनाए जाने को लेकर आवश्यक विचार विमर्श किया गया।
जिला प्रभारी ने भाजपा पर साधा निशाना
बैठक के दौरान जिला प्रभारी श्री तिवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर काफी भयानक थी ऐसी महामारी हमने तो नहीं देखी उन्होंने कहा कि भाजपा ने क्या योगदान दिया यह किसी से छुपा नहीं है ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी चिकित्सकों की कमी बेड ना होना यह भाजपा की व्यवस्था थी उन्होंने देश के लोगों को भाग्य के भरोसे छोड़ दिया था जिसकी जिंदगी है वह बच जाएगा इस महामारी में हमने इतनी अव्यवस्था नहीं देखी हमने कोरोना काल बहुत सारे साथी खोए हैं। कोरोना महामारी में 10 से 15 हजार लोगों की मौत हुई है अगर वक्त पर सही इलाज हो जाता तो यह आंकड़े कम हो जाते यह लापरवाही प्रदेश सरकार के द्वारा की गई उन्होंने कहा कि कहने सुनने से कुछ नहीं होगा हमें जनता के बीच जाना होगा उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश किया था कि कोरोना से होने वाली मौत प पर मुआवजा देना होगा। जनता के हित में हमारी पार्टी को आगे आना होगा जहां विधायक हैं और जहां नहीं है वहां के पदाधिकारियों को एकजुट होकर ऐसे लोगों के नाम परिजनों के नाम की जानकारी लेनी होगी और यह पता लगाना होगा कि उन्हें राहत मिल पाई है या नहीं।
कार्यकर्ताओं को महत्व देने पर दिया जोर
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी श्री तिवारी ने कहा कि हमें कार्यकर्ताओं को महत्व देने की आवश्यकता है क्योंकि राजनेता या भाषणों से चुनाव नहीं जीता जा सकता बल्कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही विजय हासिल की जा सकती है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मजबूत होगा तो बूथ में जीत मिलती है भाषण से वोट नहीं मिलता जब बूथ पर बैठा हुआ साथ ही मेहनत करता है जब लोगों के संपर्क में जाता है और उनके दुख दर्द में खड़ा रहता है तब उसके कहने पर वोट मिलते हैं तब हम जीत का सेहरा किसी के सिर पर बांधते हैं हमारी सबसे पहली प्राथमिकता यही होनी चाहिए कि हमारा बूथ कैसे मजबूत हो किसी भी बूथ में कार्यकर्ता मौजूद है तो हमारी जीत सुनिश्चित होती है हमारे कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के साथ सुना जाना चाहिए उनके अच्छे सुझाव के आधार पर काल प्रणाली पर सुधार लाया जा सकता है बदलाव करने में कोई दिक्कत नहीं है हमारा एक छोटा से छोटा कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत करने में अच्छा सुझाव दे सकता है ।
यूथ को मजबूत करने की कही बात
जिला प्रभारी श्री तिवारी ने कहा कि वर्तमान में यूथ को मजबूत करने की आवश्यकता है हमें इस बात पर विचार करना है कि जब तक हम युवाओं को मजबूत नहीं कर पाएंगे तब तक पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती उन्होंने कहा कि हर बूथ पर 20 यूथ होना चाहिए यह टारगेट यूथ कांग्रेस को लेकर चलना चाहिए उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस की अलग से बैठक लेकर वे इस विषय पर चर्चा करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंच के माध्यम से जिला प्रभारी के समक्ष अपनी बात रखी।
फेल हो चुकी भाजपा सरकार – विश्वेश्वर भगत
बैठक के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वेश्वर भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हमें एकजुटता के साथ आगे आना चाहिए उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है कब तक झूठे वादे करके वह जनता को वह लाएंगे उन्होंने कहा कि भाजपा की हकीकत जनता जान चुकी है जिसको लेकर कांग्रेस के द्वारा भी लगातार आवाज उठाई जा रही है।
पार्टी को एकजुट होने की आवश्यकता- हिना कावरे
वही बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में योग्यता की कमी नहीं है लेकिन संगठन में जो कमियां हैं उसे दूर करना होगा उन्होंने कहा कि बालाघाट परसवाड़ा की सीट हम हारे थे लेकिन 4 सीटों पर हम विजय रहे उन्होंने कहा कि अभी कुछ नहीं बदला लेकिन विधानसभा सीट बदल गई हमें 2 सीटों को लक्ष्य बनाकर चलना है वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कार्यालय में जो भी बैठक होती है उसमें ब्लॉक लेवल के पदाधिकारी नहीं होते और समझ नहीं आता कि यह शहर कांग्रेस की बैठक हो रही है या फिर जिले के ब्लॉक स्तर की बैठक है।
सत्ता में बदलाव का समय आ गया है -मधु भगत
बैठक को संबोधित करते हुए परसवाड़ा के पूर्व विधायक मधु भगत ने कहा कि वर्तमान में सत्ता परिवर्तन का समय है और हमें एकजुटता के साथ रायशुमारी कर पद के लिए एक नाम भेजना चाहिए उन्होंने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे हर बार टिकट मिला उन्होंने कहा कि भाग्य होना चाहिए लेकिन उसके पीछे कर्म भी जरूरी है हमेशा भाग्य पर निर्भर नहीं रहा जा सकता उन्होंने यह भी कहा कि जब कल किसी और को मिल जाता है जिसने मैंने नहीं की तो दर्द तो होता है। बैठक में कुछ पदाधिकारियों के द्वारा इस बात पर जोर दिया गया कि युवाओं को भी कांग्रेस पार्टी में पद देना जरूरी है उन्होंने कहा कि काफी कुछ ऐसे लोग हैं जो भाग्य के सहारे आगे बढ़ जाते हैं लेकिन जो जमीनी स्तर पर मेहनत करते हैं उन्हें फल नहीं मिल पाता। जिससे वे मायूस होते हैं उन्होंने कहा कि काफी कुछ ऐसे पदाधिकारी हैं जो भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए हैं लेकिन उनका भाग्य हमेशा आगे रहा है जबकि पार्टी से लंबे अरसे से जुड़े लोगों को आगे बढऩे का अवसर ही नहीं मिलता। बैठक के अंत में कोविड-19 के दौरान मौत हुई लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
हाईकमान का आदेश सर्वोपरि- गंगा प्रसाद तिवारी
इस संदर्भ में पत्रकारों से चर्चा के दौरान जिला प्रभारी गंगा प्रसाद तिवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मुझे इस जिले का प्रभारी बनाया है और कांग्रेस को कैसे मजबूत करना है यह कार्य मुझे दिया गया है। जमीनी स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों को तवज्जो ना दिए जाने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी को अपने विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता है कांग्रेस हमारा परिवार है और परिवार में अपनी बात रखने का पूरा अधिकार होता है यह भाजपा नहीं है कि उनके अध्यक्ष ने कह दिया या संघ ने कह दिया तो वही निर्णय हो गया लेकिन कांग्रेस पार्टी में इस प्रकार की नीति नहीं चलती। वही छिंदवाड़ा से पहले ही टिकट सुनिश्चित किए जाने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा से किसी तरह की टिकट फाइनल नहीं होती बल्कि हाईकमान का निर्णय सर्वोपरि होता है हमेशा हाईकमान द्वारा तय किया गया प्रत्याशी ही पार्टी का चेहरा होता
इनकी रही मौजूदगी
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रमुख तौर पर कटंगी विधायक टामलाल सहारे, उदय सिंह नगपुरे, कांग्रेसी महिला नेत्री हिरासन उईके, जुगल शर्मा सुशील पालीवाल एवं शेषराम राहंगडाले सफकत खान सौरभ लोधी पुष्पा बिसेन, रहीम खान सुखदेव मुनि कुतराहे, कल्लू सोनी मकसूद खान श्याम पंजवानी रामभाऊ पंचेश्वर, दयाल वासनिक विवेक पटेल तबरेज पटेल सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।









































