जिला मुख्यालय से लगी हुई ग्राम पंचायत जागपुर में पंचायत के द्वारा बनाया गया। मीनाक्षी तालाब वहां के किसानों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। तालाब निर्माण हो जाने के कारण करीब 50 से 60 किसानों की फसल बर्बाद होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

ग्रामीणों के द्वारा तालाब के हितग्राही से पानी निकासी की जगह दिए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन तलाब के मालिक द्वारा ग्रामीणों का सहयोग न किए जाने के चलते विवाद की स्थिति निर्मित होने लगी है।
मीनाक्षी तालाब का निर्माण पंचायत की मदद से किया गया था जब तालाब का निर्माण किया जा रहा था तब तालाब के मालिक सुखलाल के द्वारा किसानों को पानी की निकासी के लिए जगह देने की बात की गई थी लेकिन जगह दिए जाने के कारण उनकी खार सूखने की कगार पर पहुंच चुकी है यदि पानी की निकासी नहीं हुई तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है उन्होंने प्रशासन से पानी की निकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

ग्राम पंचायत जागपुर के प्रधान झंकार सिंह उप वंशी ने बताया कि मछली पालन के लिए सुखदेव भोयर के द्वारा मीनाक्षी तालाब का निर्माण करवाया गया है तालाब निर्माण के दौरान उसने किसानों को आश्वस्त कराया था कि वह पानी की निकासी के लिए जगह देगा।मीनाक्षी तालाब के हितग्राही सुखलाल भोयर ने कहा कि ग्रामीणों को पानी की निकासी के लिए वह जगह देने को तैयार है लेकिन उनका कहना है कि यदि उन्हें दिक्कत हो रही है तो वह पाइप लाइन बिछाकर इस समस्या का समाधान करें लेकिन ऐसा ना करते हुए विवाद की स्थिति पैदा कर रहे हैं।









































