बालाघाट : धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी

0

जिलेभर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है इस पर्व को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में काफी रौनक नजर आए जहां भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक प्रतिमाओं से बाजार गुलजार नजर आया।

कृष्ण भक्तों ने विधि विधान से भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को बाजार से लाकर अपने घरों में विराजित किया वही कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान धार्मिक परंपराओं के साथ संपन्न कराए जा रहे हैं।

सोमवार की सुबह भगवान श्री कृष्ण का विशेष अभिषेक किया गया वहीं भगवान श्री कृष्ण का श्रृंगार कर आरती की गई इसके पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया।

वहीं रात्रि में 12 बजे भगवान कृष्ण के दर्शन को लेकर मंदिर के पट खोले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here