बालाघाट : नेहरू स्पोर्टिंग क्लब ने मनाया हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का 116 वां जन्मदिन

0

राष्ट्रीय खेल दिवस पर नेहरू स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा हॉकी के महान जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद का 116 जन्म दिवस मनाया गया। जहां नेहरू स्पोर्टिंग पदाधिकारियों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर देश में हॉकी को दिये गये उनके योगदान को याद किया।

वही इस अवसर पर जिले के कबड्डी खिलाड़ी और नेशनल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम से खेलने वाले संदीप कोकोटे को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जन्मदिन कार्यक्रम में उपस्थित नेहरू स्पोर्टिंग क्लब के पदाधिकारियों द्वारा एस्ट्रोटर्फ मैदान के मद गति से चलते कार्य पर बेहद नाराजगी व्यक्त की गई, इस दौरान सबसे अधिक उग्र तेवर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिल द्वारे और नेहरू स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष राजेश पाठक के दिखाई दिए जिन्होंने खेल के लिए पार्टी हित से ऊपर उठकर मैदान का काम पूरा करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन तक की चेतावनी दे दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here