भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की जा रही कार्यवाही के बीच, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शुक्रवार 09 मई की देरशाम, सीएसपी वैशालीसिंह कराहलिया और थाना प्रभारी विजय राजपूत ने, नगर में धर्मशाला, हॉटल और सार्वजनिक स्थलों का औचक्क निरीक्षण किया। सीएसपी वैशालीसिंह कराहलिया ने, बस स्टैंड स्थित धर्मशाला के निरीक्षण के दौरान, यहां रूके लोगों के बारे में धर्मशाला कर्मी से जानकारी ली और रजिस्टर को चेक किया। जिसके बाद पुलिस अमले ने धर्मशाला के कमरो में रूके लोगों से उनके व्यवसाय और दस्तावेजों को लेकर पुलिस पूछताछ की।
आपको बता दे कि बालाघाट नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने से यह जिला और संवेदनशील हो जाता है और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। जिसके चलते जिले के सभी पुलिस अनुविभागीय स्तर पर पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने अनुविभाग स्तर पर कंपनियों और अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। वारासिवनी एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने खापा के एथेनॉल प्लांट और पटाखों की दुकान का निरीक्षण कर यहां की जानकारी ली। सीएसपी वैशालीसिंह कराहलिया ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से बालाघाट पुलिस अलर्ट मोड पर है और सभी हॉटल और धर्मशाला में ठहरने वाले की चेकिंग की जा रही है, यदि कोई अवैधानिक तरीके से पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एडवायजरी भी जारी की है। जिसमें सभी से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान ना दे। सोशल मीडिया पर गलत सूचना जारी ना करे। केवल अधिकारिक स्त्रोतो पर ही ध्यान दे, युद्ध, हिंसा या सैन्य गतिविधियों से संबंधित पोस्ट बिना सत्यापन के शेयर ना करे। यदि कोई भड़काउ भाषण या झूठी खबरें और राष्ट्र विरोधी पोस्ट साझा करता है तो उसकी तत्काल पुलिस को सूचना दे। तनाव पैदा करने वाली पोस्ट ना करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक ना करें और व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचे। कोई भी कार्यक्रम बिना अनुमति के ना करें। हॉटल और घर मालिक किसी को कमरा देने से पहले, उसकी पूरी पड़ताल करें और पुलिस को इसकी सूचना दे। मोबाईल कार्ड सिमधाक विक्रेताओं की पहचान के बाद ही सिम कार्ड जारी करें। कियोस्क संचालक भी खाते से संबंधित जानकारी रजिस्टर में दर्ज करें। व्यवसायी भी अपने यहां काम कर रहे कर्मचारियों की सभी वैधानिक दस्तावेज पुलिस थाना में जमा कराए।










































