यह घटना बिरसा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम मझगांव की है। रामपायली थाना क्षेत्र में रहने वाली है। इस 23 वर्ष की लड़की द्वारा की गई रिपोर्ट पर महिला पुलिस थाना बालाघाट में दिनेश वाहने 30 वर्ष ग्राम मझगांव थाना बिरसा निवासी के विरुद्ध इस लड़की के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह 23 वर्षीय लड़की बीए फाइनल की पढ़ाई पीजी कॉलेज बालाघाट से कर रही है। 18 जुलाई 2021 से फेसबुक के माध्यम से इस लड़की की बातचीत दिनेश वाहने ग्राम मझगाव निवासी से होती ही रहती थी ।बातचीत के चलते दिनेश वाहने ने इस लड़की को शादी का झांसा देकर लड़की को अपने गांव मझगांव बुलाया। यह लड़की उसी दिन की शाम बस में बैठकर मलाजखंड से मझगांव इस दौरान आरोपी युवक दिनेश ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद युवती दूसरे दिन अपने घर वापस लौट गई लेकिन तब से युवक द्वारा युवती का फोन रिसीव नहीं किया गया।