बालाघाट : बाघ शिकार का मामला, दो आरोपियों से चल रही पूछताछ, हो सकता है और खुलासा

0

वन्य प्राणी बाघ का शिकार कर उसके खाल सहित अन्य पार्ट की तस्करी किए जाने के मामले में वन विभाग द्वारा आरोपियों की लगातार धरपकड़ किया जा रहा है, हाल ही में वन विभाग द्वारा दो आरोपियों को पकड़ा गया है और उनसे पूछताछ किया जा रहा है।

आपको बताये कि हट्टा परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगल में विगत अप्रैल के माह में टाइगर का शिकार किया गया था और इलेक्ट्रिफिकेशन के जरिए उसकी खाल पंजे और नाखून को निकाल कर आरोपी छिंदवाड़ा में बेचने की फिराक में थे तभी छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

इनसे पूछताछ करने पर छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा बालाघाट से दो अन्य आरोपियों को भी उठाकर गिरफ्त में लिया गया था।

इसी मामले में बालाघाट वन विभाग द्वारा टीम का गठन कर इस मामले से जुड़े लोगों की पड़ताल की गई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। वही अब इस मामले में फरार आरोपियों को वन अमले द्वारा पकड़ लिया जाना बताया जा रहा है।

मोबाइल पर चर्चा करने पर दक्षिण सामान्य वन मंडल बालाघाट के एसडीओ डी एल भगत ने बताया कि जैसे-जैसे आरोपियों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है आरोपियों के नाम बढ़ते जा रहे हैं अभी हाल ही में गोदरी निवासी एक फरार आरोपी सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ किया जा रहा है। इस मामले में और भी आरोपियों के नाम आने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here