12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाने के बाद श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम के विरुद्ध विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसमे जिला मुख्यालय सहित अन्य तहसील स्तरों पर बैनर पोस्टर लगाकर बाल श्रम रोकने वह बाल श्रम कानून का उल्लंघन करने वालों के प्रकरण बनाने का कार्य किया जा रहा है
बुधवार को सहायक श्रम अधिकारी और उनकी पूरी टीम ने नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर प्रतिष्ठानों संचालकों को श्रम बाल श्रम कानून की जानकारी दी वहीं उन्होंने 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अपने प्रतिष्ठानों में काम पर ना रखने की समझाइश दी।