बालाघाट : मायल नगरी भरवेली में श्री राम मंदिर का हुआ नवनिर्माण, 16 जुलाई को प्रतिमा की मंदिर में की जाएगी प्राण प्रतिष्ठा

0

मायल नगरी भरवेली में श्री राम मंदिर का नवनिर्माण किया गया है इस अवसर पर श्री राम भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।

सोमवार को औपचारिक कलश शोभायात्रा के साथ किया गया। कलश शोभायात्रा राम मंदिर से निकाली गई जो मायल गेट भरवेली से इमलीटेकरा हीरापुर होती हुई पुनः राम मंदिर आकर समाप्त हुई।

श्री राम प्रतिमा का नगर भ्रमण किए जाने के पश्चात कलश पूजन ध्वज पूजन आदि कार्यक्रम किए गए। वही 16 जुलाई को प्रतिमा की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here