बालाघाट-वारासिवनी मार्ग पर ट्रकों का जाम

0

बालाघाट
जिले में केंद्रीय भंडारण निगम के गोदाम के सामने लगातार लगने वाले जाम से आमजन और राहगीर गंभीर रूप से परेशान हैं। यह गोदाम वारासिवनी रोड पर ग्राम गर्रा के मशीन टोला क्षेत्र में स्थित हैम जहां ट्रकों की अव्यवस्थित आवाजाही के कारण आए दिन यातायात बाधित हो रहा है।

ट्रकों की अव्यवस्था से बिगड़ रहा यातायात

गोदाम में माल खाली करने के लिए आने वाले और खाली होकर लौटने वाले ट्रकों के बीच अक्सर जल्दबाजी और विवाद की स्थिति बन जाती है। ट्रक चालक बिना किसी व्यवस्था के सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। जिससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग जाता है।
स्थिति यह हो जाती है कि बालाघाट से वारासिवनी और वारासिवनी से बालाघाट जाने वाले वाहनों की कतारें लग जाती हैं।यहां तक कि दोपहिया वाहन भी निकल नहीं पाते।

3 अप्रैल को हालात हुए गंभीर

3 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे हालात बेहद खराब हो गए। जब गोदाम के मुख्य गेट के सामने ही ट्रक खड़े हो गए। दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए और घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। स्थानीय रहवासियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह क्षेत्र कोतवाली बालाघाट के अंतर्गत आता है। लेकिन यहां न तो यातायात पुलिस की नियमित तैनाती है और न ही गोदाम प्रबंधन की ओर से कोई कर्मचारी व्यवस्था संभालने के लिए मौजूद रहता है।ट्रकों के लंबे समय तक सड़क पर खड़े रहने के कारण जाम की समस्या और भी गंभीर हो जाती है।

स्थानीय लोगों की बढ़ती परेशानी

लगातार लगने वाले जाम के कारण आसपास के निवासियों को भी दैनिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आपात स्थिति में भी रास्ता खुला नहीं मिल पाता। जिससे चिंता और बढ़ जाती है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि केंद्रीय भंडारण निगम के गोदाम के सामने यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाए।ट्रकों की आवाजाही के लिए निर्धारित व्यवस्था बनाई जाए,यातायात पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करे,गोदाम प्रबंधन की जिम्मेदारी तय करे,ताकि ट्रक आसानी से गोदाम में प्रवेश कर सकें और माल खाली कर समय पर निकल जाएं साथ ही बालाघाट वारासिवनी मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से जारी रह सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here