बालाघाट (पद्मेश न्यूज)। नगर के शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विक्रम अवार्ड के लिए चयनित निधि नन्हेट सहित कॉलेज के तमाम खिलाडिय़ों को मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया इस दौरान खेल विभाग के तमाम अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ गोविंद सिरसाठे डॉक्टर नवाब कुरैशी और पी एस कातुलकर के द्वारा मां सरस्वती तथा मेजर ध्यान चंद के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वही जिन्होंने महाविद्यालय की और से राज्य विश्वविद्यालय तथा अन्य प्रतियोगिता में भाग लेकर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है उन प्रत्येक खिलाडिय़ों को मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया वहीं डॉ जसवीर सिंह सोंधी के द्वारा महाविद्यालय की एम ए की छात्रा विक्रम अवार्ड के लिए चयनित कुमारी निधि नन्हेट का शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया ।
जिले के खिलाडिय़ों ने बालाघाट का बढ़ाया गौरव- पीएस कातुलकर
इस संदर्भ में चर्चा के दौरान प्रोफेसर पीएस कातुलकर ने कहा कि बालाघाट जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन संसाधनों की कमी के बावजूद खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम देश में रोशन किया है जो हमारे लिए काफी गौरव की बात है उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की छात्रा कुमारी निधि नन्हेट जो कि एक मध्यम वर्ग परिवार से संबंध रखते हैं उन्होंने आर्थिक समस्याओं के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल करते हुए विक्रम अवार्ड के लिए अपना नाम तय करवाया है जिससे अन्य खिलाडि़य़ों को प्रेरणा मिलेगी उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन को भी ऐसे खिलाडिय़ों की आर्थिक मदद करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए यदि तमाम संगठन खिलाडिय़ों की मदद के लिए सामने आए तो खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के और भी अवसर मिलेंगे उन्होंने कहा कि उनके द्वारा विक्रम पुरस्कार के लिए चयनित निधि को 5हजार रूपये की राशि प्रदान की गई है जो कि काफी कम है लेकिन खिलाडिय़ों के सम्मान में यह राशि उन्होंने दी है उन्होंने कहा कि निधि के द्वारा ओलंपिक में भारत के प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल लाने का दृढ़ निश्चय किया है यह जज्बा तारीफे काबिल है लेकिन आर्थिक समस्या आड़े ना आए इसके लिए हमें आगे आना होगा।
कठिन परिश्रम कर खिलाडिय़ों ने पाया मुकाम- जसवीर सिंह सोंधी
इस संदर्भ में चर्चा के दौरान पीजी कॉलेज के खेल अधिकारी जसवीर सिंह सोंधी ने कहा कि खिलाडिय़ों ने तमाम मुश्किलों के बाद अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है खिलाडिय़ों के ऊपर भी आर्थिक राजनीतिक और मानसिक स्तर बहुत असर करता है यहां की खिलाडिय़ों को अपना अभ्यास करने के लिए एक अच्छे मैदान का हमेशा से आवा हो रहा है इस वर्ष महाविद्यालय के पाठ्यक्रम में सवारी शिक्षा को वैकल्पिक रूप से लागू कर खिलाडिय़ों को एक सौगात दी गई है इस वर्ष प्रथम वर्ष प्रवेश लेने वाले खिलाड़ी छात्र-छात्राएं तथा अन्य अपने मेजर विषय के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा विषय को भी ले सकते हैं और उनका भी खेल जगत में भविष्य नायरा होगा क्योंकि फिजिकल एजुकेशन एक व्यवसायिक पाठ्यक्रम है जो प्रत्येक विद्यार्थियों को अपना भविष्य बनाने में मदद करेगा उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों के साथ साथ उनके कोच को भी कॉलेज के द्वारा सम्मानित किया जाएगा क्योंकि उन्हीं की बदौलत आज खिलाड़ी जिले का नाम देश भर में रोशन कर रहे हैं।
इनका भी किया गया सम्मान
महाविद्यालय के अन्य खिलाड़ी कुमारी साक्षी मले वार कुमारी स्वाति तुमसरे आदर्श सुलाकिया संजय मोटवानी अमित कुमारी सिंह धुर्वे हर्ष साहू महाविद्यालय से प्रोफेसर राकेश पटले प्रोफ़ेसर प्रशांत डबरे प्रोफेसर दुर्गेश आगाशे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया वही इस कार्यक्रम में प्रमुख तौर पर डॉ योगेश विजयवार डॉक्टर भूपेंद्र ब्रम्हे डॉ चुरामन चौरे डॉक्टर आभा गोहे प्रोफेसर रानू राहंगडाले, डॉ उषा सिंह डॉक्टर सरिता चौरे डॉक्टर तारा सिंह राम डॉ विनोद आडे सहित अन्य प्रोफेसर और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।









































