बालाघाट (पद्मेश न्यूज)। शासन की नीति के विरोध में मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के द्वारा 8 दिनों से काम बंद हड़ताल कर प्रदर्शन किया जा रहा है शुक्रवार को आंदोलित कर्मचारियों के द्वारा जिला पंचायत के सामने धरना प्रदर्शन स्थल से महारैली का आयोजन किया गया यह रैली नगर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा कलेक्टर दीपक आर्य को ज्ञापन सौंपा गया आपको बताएं कि ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है जिसको लेकर चरणबद्ध तरीके से वे सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं वेतन वृद्धि पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे इन कर्मचारियों मांगे पूरी ना होने पर आगामी समय में वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।
काम पर नहीं लौटे अधिकारी कर्मचारी तो प्रशासन करेगा वैकल्पिक व्यवस्था
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे अधिकारी कर्मचारियों से जिला प्रशासन के द्वारा बातचीत कर उन्हें वापस काम पर लौटने की चेतावनी दी है यदि अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा शासन का सहयोग नहीं किया जाता है तो प्रशासनिक तौर पर जिला प्रशासन भी वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर तैयारी करेगा।
जब तक मांगे पूरी नहीं होती हड़ताल रहेगी जारी- जिला अध्यक्ष
इस संदर्भ में पद्मेश न्यूज़ से चर्चा के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष नामदेव राऊत ने कहा कि 3 सूत्रीय मांगों को लेकर 8 दिनों से संगठन हड़ताल पर बैठा है लेकिन इसके बावजूद शासन के द्वारा अब तक अधिकारियों और कर्मचारियों के हित में फैसला नहीं लिया गया है उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो भोपाल ही नहीं दिल्ली तक आंदोलन होगा और जब तक मांग पूरी नहीं की जाती है यह हड़ताल वापस नहीं होगी और ना ही अधिकारी कर्मचारी काम पर वापस लौटेंगे उन्होंने कहा कि हम सरकार का सहयोग करने के लिए तैयार हैं लेकिन हमारी मांगे पूरी होना चाहिए यदि मांगे पूरी हो जाती है तो सभी योजनाओं को तत्काल पटरी पर लाकर हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाया जाएगा।
हड़ताल वापस नहीं ली तो वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी- कलेक्टर
वह इस संदर्भ में चर्चा के दौरान कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि शासन के नियम के विरुद्ध कर्मचारी हड़ताल पर हैं उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर प्रशासनिक तौर पर बातचीत का सिलसिला शुरू है और शासन का सहयोग करते हुए शीघ्र ही कर्मचारी वापस काम पर लौट जाएंगे यदि हड़ताल जारी रही तो प्रशासनिक तौर पर विभिन्न योजनाओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इतनी जल्दी वैकल्पिक व्यवस्था किया जाना आसान नहीं है लेकिन आवश्यक होगा तो वैकल्पिक व्यवस्था भी हो जाएगी।