बालाघाट-सिवनी हाईवे मार्ग का मरम्मत कार्य के साथ ही उखडऩे लगा डामर

0

बालाघाट-सिवनी हाईवे मार्ग खराब होने एवं जगह-जगह गड्डे होने के कारण आये दिन दुर्घटनाएं घटित होने के साथ ही आवागमन करने में राहगीरों व ग्रामीणाजनों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बालाघाट-सिवनी मार्ग खराब होने से लोगों को आवागमन करने में हो रही परेशानियों की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए बालाघाट एक्सप्रेस अखबार में विगत दिवस समाचार प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यानाकर्षण करवाया गया था। जिसके बाद प्रशासन के जिम्मेदारी अधिकारी हरकत में आये और एमपीआरडीसी के माध्यम से ठेकेदार के द्वारा कंजई से लेकर बालाघाट तक खराब सड़क का मरम्मत कार्य किया जा रहा है परन्तु यह कार्य भी एक तरह से खानापूर्ति ही नजर आ रहा है क्योंकि प्रशासन के द्वारा जो मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है वह घटिया तरीके से यानि गुणवत्ताहीन करवाया जा रहा है। जिसके कारण सड़क का मरम्मत कार्य के कुछ दिनों में ही डामर उखडऩे लगा है और सड़क जस की तस की स्थिति में निर्मित हो जायेगी जबकि सड़क निर्माण कंपनी को बालाघाट-सिवनी हाईवे मार्ग पर नवीन निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण किया जाना चाहिए था क्योंकि इस मार्ग से ओवरलोड़ वाहनों के साथ ही इंदौर, भोपाल, जबलपुर सहित अन्य बड़े शहरों के लिए बसों व चार पहिया वाहनों से लोग आवागमन करते है परन्तु प्रशासन के द्वारा खराब सड़क का मरम्मत के नाम पर थूक पॉलिस कर सिर्फ खानापूर्ति ही की जा रही है। बालाघाट से सिवनी हाईवे मार्ग का मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण नही किये जाने से राहगीरों व ग्रामीणजनों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है और गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने की मांग की है।

आपकों बता दें कि बालाघाट-सिवनी हाईवे मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों से राहगीर व ग्रामीणजनों के द्वारा आवागमन किया जाता है परन्तु मार्ग का खस्ताहाल एवं जगह-जगह बने गड्डों के कारण परेशानी होने के साथ ही दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है एवं मार्ग में बने जानलेवा गड्डों के कारण लोग दुर्घटना के शिकार भी हो रहे है। एमपीआरडीसी के माध्यम से ठेकेदार के द्वारा कंजई से लेकर बालाघाट तक खराब सड़क का मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है परन्तु वह कार्य भी गुणवत्ताहीन किया जा रहा है जिसके कारण निर्माण के साथ ही डामर भी उखडऩे लगा है एवं यह मरम्मत कार्य कंजई से लेकर कटंगटोला के समीप तक किया गया है और उसके आगे से मरम्मत कार्य को बंद कर दिया है जबकि कटंगटोला के दो स्थानों सहित मार्ग के कई स्थानों पर जानलेवा गड्डे बना हुआ है इसलिए राहगीरों व ग्रामीणजनों ने सड़क का मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं तीव्र गति से करवाये जाने की मांग शासन-प्रशासन से की है ताकि आवागमन करने में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here