बैहर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुल्हापुर राशिमेटा और ग्राम पंचायत मुरम सहित अन्य गांव का है जहां से आए करीब आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपते हुए सड़क बिजली पानी राशन सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं दिए जाने की मांग की है।
कलेक्टर कार्यालय में सौंपे गए इस ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में वर्ष 2015 में विद्युत खंभे लगाकर विद्युत तार लगाए गए थे लेकिन आज तक उनमें विद्युत का प्रवाह नहीं किया गया है जिसके चलते कई गांव रात के अंधेरे में डूबे रहते हैं जहां आज तक बिजली नहीं आई बावजूद इसके भी ग्रामीणों को विद्युत विभाग द्वारा लगातार बिजली बिल भेजे जा रहे हैं इसके अलावा उन्होंने ढाई माह से राशन न मिलने, सड़क, पानी आदि की समस्याओं को दूर किए जाने की मांग की









































