बिजली बिल की बकाया राशि की वसूली करने गए दो कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट

0

बिजली बिल की बकाया राशि वसूली करने गए 2 कर्मचारियों को विद्युत कनेक्शन काटने पर मारपीट का सामना करना पड़ा। 28 जनवरी को दोपहर में यह घटना कोतवाली क्षेत्र में आने वाले ग्राम ग्राम छोटी कुम्हारी में हुई। विद्युत उपभोक्ता के बेटे द्वारा की गई मारपीट में चोटिल दोनों कर्मचारी फिरोज पिता जयराम बघेल 33 वर्ष ग्राम कनकी थाना लालबर्रा और दुगेंद्र पिता बुधराम गेडाम 32 वर्ष ग्राम मंझारा थाना भरवेली निवासी का इलाज जिला अस्पताल में किया गया वही इस मामले में इन कर्मचारीयो द्वारा की गई रिपोर्ट पर विद्युत उपभोक्ता कपूरचंद लिल्हारे के बेटे राहुल लिल्हारे के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोज बघेल ग्राम कनकी निवासी मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भरवेली में लाइन परिचालक के पद पर पदस्थ है 28 जनवरी को विद्युत वितरण कंपनी भरवेली के कार्यालय से फिरोज बघेल को राजस्व वसूली हेतु आदेश दिया गया था और फिरोज बघेल अपने साथी दुगेंद्र गेडाम के साथ छोटी कुम्हारी विद्युत उपभोक्ता कपूरचंद लिल्हारे के घर गए थे। उस समय घर में कपूरचंद लिल्हारे का लड़का राहुल लिल्हारे मिला जिसे फिरोज बघेल द्वारा बताया गया कि आपके घर का बिजली बिल 8282 रुपए है। आप बिजली का बिल दे दीजिए अन्यथा आपके घर की लाइट काटी पड़ेगी। राहुल लिल्हारे ने उन्हें बोला कि तुम लोग मेरे घर की लाइट कैसे काट सकते हो और इसी को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। फिरोज बघेल ने राहुल को बोला कि हम लोगों को आदेश मिला है यदि बिल के पैसे नहीं दोगे तो लाइट काटने ही पड़ेगी, किंतु राहुल लिल्हारे ने बिजली बिल देने से मना कर दिया। तब फिरोज बघेल ने अपने साथी दुगेंद्र गेडाम को खंबे में चढ़कर बिजली काटने के लिए बोला, दुगेंद्र गेडाम खंबे में चढ़कर लाइन काटने लगा। उसी समय राहुल लिल्हारे अश्लिल शब्दों का प्रयोग कर गालियां देने लगा। फिरोज बघेल ने राहुल लिल्हारे को गालियां देने से मना किया। तभी राहुल लिल्हारे बौखला गया और उसने फिरोज बघेल को हाथ बूकको मारपिट किया ,प्लास्टिक के पाइप से पीठ में पैर में मारपीट किया और नाली में पटक दिया। उस समय दुगेंद्र गेडाम खम्बे के ऊपर चढ़ा हुआ था जो तुरंत खंभे से नीचे उतरा और बीच बचाव किया। राहुल लिल्हारे ने दुगेंद्र गेडाम को भी पाइप से सिर पीठ में मारा और पास में रखा फावड़ा उठाया तभी फिरोज बघेल और दुगेंद्र गेडाम अपनी जान बचाकर वहां से भागे इस दौरान राहुल लिल्हारे ने उन्हें दोबारा मेरे घर की लाइट काटने आने जान से खत्म कर देने की धमकी दिया ।इस घटना की जानकारी फिरोज बघेल और दुगेंद्र गेडाम ने अपने अधिकारियों जेई राजेश श्रीवास्तव अन्य कर्मचारियों को दी और रिपोर्ट करने के लिए कोतवाली पहुंचे ।राहुल लिल्हारे द्वारा की गई मारपीट में चोटिल फिरोज बघेल और दुगेंद्र गेडाम का इलाज कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल में करवाया और फिरोज बघेल द्वारा की गई रिपोर्ट पर विद्युत उपभोक्ता कपूरचंद लिल्हारे के बेट राहुल लिल्हारे के विरुद्ध धारा 294 323 506 भादवी के तहत अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई है।

बिजली काटने पर मारपीट किए -फिरोज बघेल परिचालक

फिरोज बघेल ने बताया की वह एमपीईबी में लाइन परिचालक के पद पर पदस्थ है उसे राजस्व वसूली का टारगेट दिया गया था ।50 लाइन काटना था और 50 लाइन का पैसा लाना था।दुगेन्द्र गेडाम के साथ वसूली करने के लिए छोटी कुम्हारी गए थे जिस घर में गए थे वहां पर बिजली बिल नहीं दे रहे थे तो हमने बोले कि बिजली बिल नहीं दोगे तो लाइन कटेगी और पैसा नहीं देने पर हमने लाइन काट दिए थे। विद्युत लाइन काटने पर राहुल लिल्हारे ने हाथ बुक्के इट से मारा प्लास्टिक के पाइप से पीठ और पैर में मारपीट किया फावड़ा लेकर मारने दौड़ा था तब हम वहां से भागे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here