बिना जगत के कुए मे गिरने से 6 वर्षीय बालिका की मौत

0

परसवाङा अन्तर्गत ग्राम चीनी मे बकरी चराने गई हुई एक 6 वर्षीय बालिका मुस्कान पिता नवल टेकाम की कुएं मे गिरने से मौत हो गई है ! यह घटना उस समय हुई जब यह बालिका बकरी चराने खेत तरफ गई थी। परसवाङा पुलिस ने इस बालिका कि लाश बरामद कर पंचनामा कार्यवाही बाद पोस्टमार्टम करवाकर परिजनो को अंतिम संस्कार के लिए सौप दिया गया है ।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रविवार को 12 बजे कु. मुस्कान तेकाम अपने घर में बंधी बकरी को छोड़कर उसे चराने के लिए खेत की ओर गई थी, जिसके बाद आस पास कृषि शुक्र रहे ग्रामीणो ने देखा कि खेत के समीप कुऐ के पास जोर से कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी गांव के पीछे खेत में जाकर देखा तो वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी, बिना जगत के कुए के पास जाकर देखा तो कुएं में मुस्कान गिरी हुई थी, उसी समय कुछ लोगो ने कुएं में नीचे उतरा और गल की मदद से मुस्कान को बाहर निकाला गया ! बताया जा रहा है कि जिस समय बच्ची को कुए से निकाला गया उस समय बच्ची की सांसे चल रही थी जिसके कुछ देर बाद उसने दम तोङ दिया और उसकी मौत हो गई ! जिसके पश्चात ग्रामीणो द्वारा ग्राम के कोटवार को सूचना दी गई जिन्होने पुलिस थाना परसवाड़ा को घटना की सूचना दी ! मामले की विवेचना परसवाङा पुलिस के सहायक उप निरिक्षक राजेशधर दुबे द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here