उच्च न्यायालय ने आदेश क्या दिया मानो सभी पुलिसकर्मी लाइन पर लग गए और उन्होंने हेलमेट अनिवार्य को लेकर नियम कानून का डंका पीटना शुरू कर दिया। जहां आदेश की अमलबजावनी के लिए पुलिस द्वारा जगह-जगह बैरिकेट्स लगाकर बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों के चालान काटे जा रहे हैं, तो वही पेट्रोल पंप में बिना हेलमेट के पेट्रोल देने की भी मनाई कर दी गई हैं। जहां कुछ दिनों तक तो पेट्रोल पंपो में बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिला, लेकिन उसके बाद इस नियम की भी हवा निकल गई और ज्यादातर पेट्रोल पंप कर्मचारी संचालक के आदेश पर बिना हेलमेट के पेट्रोल खरीदने पहुंचने वाले वाहन चालकों को स्वयं के पास का हेलमेट देकर उनके वाहनों में पेट्रोल डालने लगे .कुछ दिन तक चली इस प्रक्रिया के बाद अब लगभग तमाम पेट्रोल पंप में बिना हेलमेट के ही पेट्रोल का वितरण किया जाने लगा, जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के निर्देशन पर कोतवाली और यातायात पुलिस अमले ने नगर के विभिन्न पेट्रोल पंप का निरीक्षण कर ,बिना हेलमेट के पेट्रोल वितरण करने करीब 7 से 8 कर्मचारियों को उठा लिया। जिनके ऊपर 151 के तहत मामला दर्ज किए जाने की बात कही जा रही है।
बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी पेट्रोल पंप संचालक के आदेश हेलमेट के बिना पेट्रोल डलवाने पहुंचने वाले वाहन चालकों को ऑफिस कार्यालय में रखे हेलमेट देकर उनके वाहनों में पेट्रोल दे रहे थे ।जिसे नियम का उल्लंघन बताते हुए पुलिस द्वारा कर्मचारियों को उठाया गया है। जिस पर अन्य पेट्रोल पंप संचालकों और पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों ने आपत्ति जताते हुए मामले का त्वरित निराकरण न होने और पुलिस द्वारा इसी प्रकार की कार्यवाही किए जाने से पेट्रोल पंपों को बंद कर हड़ताल किए जाने की चेतावनी दी गई है।
आपको बताएं कि इस मामले में पुलिस ने बुधवार को नगर के विभिन्न पेट्रोल पंपो का निरीक्षण किया। जहां चार पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा बिना हेलमेट के वाहन चालकों को पेट्रोल दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए पुलिस ने करीब 8 पेट्रोल पंप कर्मचारियों को उठा लिया गया ।जिन्हें थाने में सुबह से लेकर शाम तक बैठाए रखा गया ।बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा सरेखा रोड स्थित गुरुनानक पैट्रोल पंप, बालाघाट बस स्टैंड स्थित शास्त्री और खंडेलवाल पेट्रोल पंप, और भटेरा रोड स्थित पेट्रोल पंप को मिलाकर, सभी पेट्रोल पंपों के करीब 8 कर्मचारियों को उठाकर ले जाया गया है ।पुलिस की इस कार्यप्रणाली को लेकर पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों के बीच आक्रोश देखा जा रहा है जिन्होंने पेट्रोल पंप एसोसिएशन के बैनर तले पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सभी पेट्रोल पंप में पुलिस पॉइंट लगाने और इस तरह की कार्यवाही को बंद किए जाने की मांग करने की बात कही है। वहीं उन्होंने ऐसी कार्यवाही निरंतर होने पर हड़ताल किए जाने की चेतावनी दी है।










































