बीती रात्रि कंजाई घाटी में हुआ सड़क हादसा।

0

बीती रात कंजरी घाटी में हुआ एक सड़क हादसा जिसमें अनियंत्रित होकर एक चौपाया वाहन पत्थर से टकरा गया जिसमें वाहन चालक की उपचार के दौरान हुई मौत तो एक व्यक्ति घायल हो गया

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक दीपक पिता गोमाजी ऊईके उम्र 35 वर्ष जो कि किरनापुर का निवासी है। जो की अपने वाहन क्रमाक mp-50 bc-0877 से जबलपुर से आरहा था जिसे रास्ते में शैलेंद् पिता इंदक नगपुरे उम्र 25 वर्ष नामक युवक रास्ते में मिला एवं उसने दीपक से बालाघाट आने के लिये लिफ्ट मागा जिस पर दिपक द्वारा उसे लिफ्ट दिया। गया जब वह दोनों रात्रि में 10:00 बजे करीब कंजई घाटी पहुचे ही थे की अचानक से दीपक उईके को झटके आए और वाहन असंतुलित होकर पहाड़ किनारे बड़े पत्थर से टकरा गया। जहां घटना में दीपक को गंभीर चोट आने पर वह बेहोश हो गया वही शैलेंद्र नागपुरे द्वारा 108 को सूचना देकर उसे लालबर्रा के अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसकी हालत गंभीर होने पर, रात्रि में ही जिला चिकित्सालय उपचार के लिए लाया गया। जहां 2:30 बजे करीब युवक ने दम तोड़ दिया अस्पताल पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here