बीते दिन 4.88 लाख केस, 10,810 की मौत; नए संक्रमितों के 51% मामले सिर्फ भारत और ब्राजील में

0

दुनिया में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। बीते दिन 4 लाख 88 हजार 859 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इस दौरान 10,810 लोगों की मौत भी हुई। सबसे ज्यादा मामले भारत में सामने आ रहे हैं। यहां शनिवार को 1.74 लाख लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इस दौरान 3,614 लोगों की मौत हुई। इसके बाद ब्राजील में 78,943 संक्रमितों की पहचान हुई और 1,971 लोगों की महामारी की वजह से मौत हुई। इस तरह बीते दिन दुनिया में आए नए संक्रमितों के 51% मामले इन्हीं दोनों देश में सामने आए।

फाइजर की वैक्सीन कम असरदार
फ्रांस के पाश्चर इंस्टीट्यूट की एक स्टडी के मुताबिक, फाइजर वैक्सीन कोरोना के मरीजों पर थोड़ी कम असरदार है, लेकिन यह अब भी भारत में मिले वाले ज्यादा संक्रामक वैरिएंट से बचाव करने में सक्षम है। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर और स्टडी के को-ऑथर ओलिवियर श्वार्ट्ज ने बताया कि थोड़ी कम असरदार होने के बावजूद फाइजर वैक्सीन B.1.617 वैरिएंट के खिलाफ काम करती है। उनकी यह स्टडी एक वेबसाइट पर पब्लिश हुई है।

कोरोना अपडेट्स

  • जापान में कोरोना की नई लहर के मद्देनजर पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। टोक्यो ओलिंपिक के आयोजन अब दो महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में जापान सरकार किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहती। इसलिए यहां पहले से लागू पाबंदियों को 20 जून तक बढ़ा दिया गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट B.1.617 के 13 मामले मिलने से हड़कंप मच गया है। गुरुवार को इन मामलों की संख्या 27 पहुंच गई। इससे संक्रमित एक व्यक्ति को वेंटिलेटर पर भी रखना पड़ा। अब तक इन 27 लोगों के संपर्क में 10 हजार लोग आ चुके हैं। जिसके बाद विक्टोरिया में 7 दिन का सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है।

अब तक 17.06 करोड़ केस
दुनिया में कोरोना के अब तक 17.06 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 35.48 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15.75 करोड़ लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 1.43 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 1.43 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और 92,104 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए

देशसंक्रमितमौतेंठीक हुए
अमेरिका34,035,318609,42127,818,961
भारत27,894,800325,99825,454,320
ब्राजील16,471,600461,14214,869,696
फ्रांस5,657,572109,3585,312,105
तुर्की5,235,97847,2715,094,279
रूस5,063,442121,1624,677,870
ब्रिटेन4,480,945127,7754,286,249
इटली4,213,055126,0023,845,087
अर्जेंटीना3,732,26377,1083,288,467
जर्मनी3,684,67289,0083,478,600

(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here