बीपीएल कार्ड की मांग,हितग्राही हो रहे परेशान !

0

लांजी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहझरी का है जहां के कई हितग्राहियों को अब तक बीपीएल राशन कार्ड बनाकर नहीं दिया गया है जिसके चलते समस्त हितग्राही बाजार से ऊंचे दामों पर राशन खरीद कर खाने के लिए मजबूर हैं। जिन्होंने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द उन्हें बीपीएल राशन कार्ड दिए जाने की मांग की है।

चर्चा के दौरान ग्राम ग्रामीणों ने बताया कि पहले उनके पास बीपीएल राशन कार्ड था जिसे शासन द्वारा रद्द किया गया था। बाद में नए सर्वे के आधार पर पुनः बीपीएल कार्ड जारी करने की बात कही गई थी। जहां 1 वर्ष पूर्व किए गए सर्वे में कई हितग्राहियों के नाम बीपीएल सर्वे सूची में आए हैं। जहा कार्ड बनाने के लिए सभी हितग्राहियों ने दो-दो बार चालान भी जमा करा दिया है बावजूद इसके उन्हें अब तक बीपीएल राशन कार्ड बना कर दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here