बेंगलुरु ने पंजाब को 4 विकेट दी शिकस्त, विराट ने टी-20 करियर का जड़ा 100वां अर्धशतक

0

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल-2024 की छठे मैच में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। यह बेंगलुरु की इस सीजन की पहली जीत है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सोमवार को पंजाब ने बेंगलुरु को 177 रन का लक्ष्य दिया था। बेंगुलुरु ने 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली ने ओपनिंग करते हुए 49 गेंदों में 77 रन बनाए। यह उनका 51वां अर्धशतक है। कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 100वां अर्धशतक जमाया है।

कोहली के बाद दिनेश कार्तिक ने पारी को संभाला। उन्होंने 10 गेंदों में नाबाद 28 रन की पारी खेली। उसके बाद महिपाल लोमरोर ने 8 गेंद में 17 रन बनाए। कगिसो रबाडा व हरप्रीति बरार ने 2-2 विकेट झटके। पंजाब की तरफ से शिखर धवन ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 37 गेंदों में 45 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 27 व प्रभसिमरन सिंह ने 25 रन बनाए। पारी के आखिरी ओवर में शंशाक सिंह ने 8 गेंदों का सामना कर 21 रन बनाए।

आईपीएल के ओपनिंग मैच में बेंगलुरु की टीम चेन्नई से मुकाबला हार गई थी। आरसीबी फैंस को विराट की बड़ी का बेसब्री से इंतजार होगा। विराट चेन्नई के खिलाफ सिर्फ 21 रन की ही पारी खेल पाए थे।

पंजाब किंग्स अपने विजय रथ को जारी रखना चाहेगी। अपने पहले मुकाबले ने पंजाब की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया था। हेड-टू-हेड में पीबीकेएस से आरसीबी आगे है। दोनों ने टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 31 बार उतरी हैं। उसमें आरसीबी 17 बार जीती है। पंजाब 14 मैचों में जीती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here