बेटी की डांट फटकार से गुस्साए पिता ने चूहा मार दवाई का किया सेवन

0

बेटी के द्वारा डांट फटकार लगाने से गुस्साए एक व्यक्ति ने चूहा मार दवाई का सेवन कर लिया। चूहा मार दवाई के सेवन से अस्वस्थ व्यक्ति छोटे लाल पिता धेडुलाल लाल बाहैश्वर 45 साल ग्राम धनसुआ थाना भरवेली निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटेलाल खेती किसानी के अलावा मजदूरी भी करता है ।जिसके परिवार में पत्नी और चार बेटी है। जिनमें एक बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है ।बाकी लड़कियां पढ़ाई कर रही है। छोटी बेटी कक्षा 9वीं की छात्रा है। बताया गया है कि 26 दिसंबर को 4:30 बजे गरीब छोटेलाल अपने घर में था और घरेलू काम करा था तभी उसने अपनी छोटी बेटी को पढ़ाई नहीं करती कहकर डांट फटकार लगाई थी। किंतु छोटेलाल को उल्टे उसकी बेटी ने डांट फटकार लगा दी और बोली कि तू मुझे डांटते रहता है और उसने अपने पिता छोटेलाल को मर जाने के लिए बोली। बेटी के इस बोल से गुस्साए छोटेलाल ने घर में रखी चूहा मार दवाई का सेवन कर लिया। चूहा मार दवाई के सेवन मैं आने से छोटेलाल अस्वस्थ हो गया और उल्टी करने लगा था। जिससे उसके जवाई जितेंद्र पांचे ने नींबू पानी पिलाया ।जितेंद्र पाचे ने रामेश्वर पांचें के साथ छोटे लाल को जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किए । जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here