बेलगाम ट्रक की टक्कर से बालाघाट में लगातार दूसरे दिन घटना हो गई। रविवार की रात करीब 8 बजे शहर के सरेखा रेलवे फाटक के पास एक साइकिल सवार युवती को टक्कर मार के ट्रक दी, घटना इतनी भयावक थी कि प्रथम दृष्टया युवती की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा था।
जानकारी के अनुसार कोसमी निवासी युवती सपना कुंम्भलवार उम्र 28 वर्ष शहर के पराग मेडिकल स्टोर्स में काम करती थी, जो रात को दुकान जा रही थी, इस दौरान बेलगाम ट्रक ने उसे भयानक टक्कर मार दी, जिससे युवती की घटनास्थल पर मौत हो गई।
घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रक के कांच फोड़ दिए जिसे देख ड्राइवर घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया, घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई और पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर की धरपकड़ शुरू कर दी गई।









































