स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत धुटी रोड पर बेलगाम पिक अप ने साइकिल सवार छात्र को चपेट में ले लिया पिकअप की जबरदस्त ठोकर से साइकिल सवार छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई मृतक छात्र तरुण पिता सोहन लाल शरणागत 16 वर्ष ग्राम धुटी निवासी बताया गया है। 24 अक्टूबर की शाम 5:00 बजे करीब यह हृदय विदारक सड़क दुर्घटना उस समय हुई जब यह छात्र साइकल में लामता स्कूल से अपने घर जा रहा था। लामता पुलिस ने पिकअप को जप्त कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक तरुण शरणागत लामता स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दसवीं का छात्र था और प्रतिदिन साइकिल मैं अपने गांव धुटी से अपने स्कूल आना-जाना करता था। 24 अगस्त की शाम 5:00 बजे करीब छात्र तरुण शरणागत लामता स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकल में अपने घर घुटी जाने निकला था। तभी ग्राम धुटी के समीप चौहान टोला मैं धुटी की ओर से धान के बोरे भरकर लामता की ओर तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने इससे का सवार छात्र तरुण शरणागत को चपेट में ले लिया पिकअप की जबरदस्त ठोकर से छात्र तरुण शरणागत गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही युवक तरुण के परिजनों के अलावा गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तरुण शरणागत को 108 एंबुलेंस से यहां का शासकीय अस्पताल लाए जहां उसे चिकित्सक थालेश गोपाले ने मृत घोषित कर दिया। छात्र तरुण शरणागत की मौके पर ही मौत हो चुकी थी । शाम होने से इस छात्र की लाश का पोस्टमार्टम नहीं हो सका लाश को अस्पताल के मरचुरी रखवा दिया गया है जिसका पोस्टमार्टम 25 अगस्त को किया जाएगा लामता पुलिस द्वारा पिकअप एमपी 20 जी ए 8424 को जप्त कर लिया गया है।










































