बैगाओ ने सीधी भर्ती के तहत नौकरी दिलाए जाने की मांग !

0

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में निवास करने वाले बैगा समाज के शिक्षित छात्र-छात्राएं गुरुवार की दोपहर में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जिन्होंने कलेक्टर से मुलाकात कर बैगा समाज के पढ़े-लिखे युवक-यवतियों को सीधी भर्ती के तहत नौकरी दिलाए जाने की मांग की है।

कलेक्टर कार्यालय पहुंचे बैगा समाज के जिला अध्यक्ष साधुराम धुर्वे ने बताया कि वर्तमान समय में बैगा समाज में बेरोजगारी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि पढ़े लिखे युवक युवतिया एक स्थान से दूसरे स्थान पलायन कर रहे हैं सभी बच्चे पोस्ट ग्रेजुएट है।

कलेक्टर कार्यालय में जो बच्चे पहुंचे हैं वह नक्सल प्रभावित क्षेत्र के है जो बैहर, बिरसा, परसवाड़ा, लांजी क्षेत्र के विभिन्न गांवो से आए हैं। हमारे द्वारा ऐसे 75 बच्चों की सूची कलेक्टर को सौपकर उन बच्चों को सीधी भर्ती का लाभ दिलाए जाने की मांग की गई है इनमें से कुछ बच्चे पलायन भी कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here