बैग पैक थे, निकलने की थी पूरी तैयारी… कैसे भाग्य ने इन 7 लोगों को फ्लाइट AI 171 लेने से रोक दिया और बच गई जान

0

Air India Plane Crash: एयर इंडिया की फ्लाइट 171 अहमदाबाद से उड़ान भरने वाली थी। तभी कुछ ऐसा हुआ कि 7 यात्रियों की जान बच गई। कुछ यात्रियों को उनकी मां ने रोक लिया। कुछ ट्रैफिक जाम में फंस गए। कुछ के कागजात पूरे नहीं थे। कुछ ने आखिरी समय पर अपना मन बदल दिया।

नई दिल्ली: बीते 12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की ‘फ्लाइट 171’ एक भयानक हादसे का शिकार हो गई।इस फ्लाइट में सवार 7 यात्री बाल-बाल बच गए। कुछ मामूली वजहों से उनकी टिकटें रद्द हो गईं या वे एयरपोर्ट पहुंचने में लेट हो गए।इन यात्रियों में से कुछ की मां ने उन्हें रोक लिया, तो कुछ ट्रैफिक जाम में फंस गए, कुछ के कागजात पूरे नहीं थे, तो कुछ ने आखिरी समय पर अपना इरादा बदल दिया। इन सभी घटनाओं ने इन यात्रियों की जान बचा ली।

एयर इंडिया की फ्लाइट 171 में 7 लोगों की किस्मत ने उनका साथ दिया। ये सभी लोग 12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने वाले बोइंग ड्रीमलाइनर में सवार होने वाले थे, लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं हुईं कि वे फ्लाइट में नहीं जा पाए और इस तरह उनकी जान बच गई।

मां की ममता ने बचा लिया

यामन व्यास इंग्लैंड में एक गोदाम में काम करते हैं। वे दो साल बाद अपने घर वडोदरा आए थे। उन्हें वापस लंदन जाना था। उनकी सारी तैयारी हो चुकी थी। पासपोर्ट और बैग सब तैयार थे। वे बस अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेने गए थे। जब वे अपनी मां के पैर छूने लगे, तो उनकी मां रो पड़ीं। उन्होंने कहा, ‘थोड़ा दिन रूक जा बेटा।’ व्यास ने कोई सवाल नहीं किया और उन्होंने तुरंत अपना टिकट रद्द कर दिया।’ व्यास ने बताया कि बाद में उन्हें फ्लाइट क्रैश होने की खबर मिली। तब उन्हें एहसास हुआ कि उनकी मां की बात मानने से उनकी जान बच गई। उन्होंने कहा कि उनकी मां की ममता ने उन्हें बचा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here