बैनगंगा नदी के जागपुर घाट में युवक ने खाया चूहा मार

0

बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
बालाघाट/
नगर समीप वैनगंगा नदी के जागपुर घाट में एक युवक ने अपने दोस्तों को एक पत्र लिखने के बाद चूहा मार दवाई का सेवन कर लिया। यह युवक रोहित पिता अनिल कर्राहे ग्राम ठेमा थाना बहेला निवासी है। जिसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार रोहित दो भाई मैं बड़ा है और वह बालाघाट में किराए से रहकर सरदार पटेल कॉलेज डोंगरिया में पढ़ाई कर रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ रोहित एक यात्री बस में हेल्परी का भी काम करता हैऔर उसके माता-पिता गांव में खेती किसानी करते हैं। बताया गया कि 14 फरवरी को 11:00 बजे रोहित बैग लेकर बैनगंगा नदी के जागपुर घाट पहुंचा और अपने दोस्तों को एक भावनात्मक लेटर लिखने के बाद उसने चूहा मार दवाई का सेवन कर लिया। चूहामार दवाई का सेवन करने के बाद हालत बिगड़ने पर रोहित ने अपने दोस्त समीर मरावी को फोन करके बताया कि उसने जागपुर घाट में चूहा मार दवाई का सेवन कर लिया है। यह सुनते ही समीर मरावी तत्काल मोटरसाइकिल से बैनगंगा नदी के जागपुर घाट पहुंचा जहां पर अनिल अचेत अवस्था में था। समीर मरावी ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया और रोहित को बड़े मुश्किल से मोटरसाइकिल में बिठाकर पॉलिटेक्निक कॉलेज तक लाया। वहा पर 108 एंबुलेंस पहुंची और 108 एंबुलेंस से रोहित को जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल पुलिस ने रोहित बोलने की स्थिति में नहीं होने के कारण उसके दोस्त समीर मरावी का बयान लिया है। रोहित ने किस वजह से चूहा मार दवाई का सेवन किया अभी पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं हो पाया है होश आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस युवक का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here